Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज छाया रहेगा कोहरा, जानें अगले 5 दिनों का वेदर रिपोर्ट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 Jan 2025 7:08 AM
सुबह में छाया कोहरा
Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा.
रांची : झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी हुई. इससे राज्यवासियों को कनकनी से राहत मिली है. राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चला गया है. हालांकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी ठंडी हवाएं चल रही है. दिन में लोगों को हल्की गर्मी का ऐहसास होने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड से राहत जरूर मिली है. लेकिन बदलते मौसम के बीच लोगों सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि जरी सी लापरवाही बीमार कर सकती है.
बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. तत्पश्चात अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. शुक्रवार को राज्य के उत्तरी भागों में आंशिक तौर पर बादल छाया रह सकता है. जबकि दक्षिणी पूर्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं.
झारखंड के मौसम से संबंधित पल पल की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
झारखंड में बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. दक्षिणी पूर्वी भाग के कई इलाकों में सुबह के वक्त हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस चतरा में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 2.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 27.5 डिग्री हो गया है, न्यूनतम तापमान में भी 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है.
Also Read: झारखंड के तापमान में उछाल, लोगों को ठंड से मिली राहत, जानें कैसा है मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










