ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में साइक्लोन, रांची में मानसून ट्रफ, आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी

Updated at : 09 Aug 2024 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather forecast

झारखंड में आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी.

Jharkhand Weather: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है. रांची से मानसून ट्रफ गुजर रहा है, जिसके असर से वर्षा और वज्रपात की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: पश्चिमी झारखंड और उत्तरी ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ से सटे इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है. राजधानी रांची से बंगाल की खाड़ी की ओर मानसून ट्रफ गुजर रहा है. इसके असर से कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. आसमानी बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

झारखंड में सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है. विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

सिमडेगा में हुई सबसे ज्यादा 163.2 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई. सिमडेगा में सबसे अधिक 163.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.2 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 मिलीमीटर रांची में दर्ज की गई.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में कल भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी संभावना, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश, आठ अगस्त से मॉनसून हो सकता है कमजोर

भंडरा और रायडीह में भारी बारिश

भंडरा और रायडीह में भारी बारिश हुई है. इन दोनों जगहों पर क्रमश: 70.2 मिलीमीटर और रायडीह में 65.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. वहीं, सिमडेगा और बानो में बहुत भारी वर्षा हुई. सिमडेगा में 163.2 मिलीमीटर, तो बानो में 125 मिलीमीटर वर्षा हुई.

झारखंड में 505.8 मिलीमीटर बरसा मानसून

झारखंड में अब तक 505.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह 1 जून से 8 अगस्त के बीच होने वाली सामान्य बारिश से 14 फीसदी कम है. इस अवधि के दौरान झारखंड में 590.8 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. पाकुड़ में सामान्य से 52 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि लोहरदगा में 41 फीसदी, चतरा में 40 फीसदी और देवघर में 39 फीसदी कम वर्षा हुई है.

Also Read

Jharkhand Weather Today: सावधान! झारखंड के इस जिले में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज और कल इन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Ka Mausam: सावधान! मौसम विभाग ने एक साथ जारी किया रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, सावधान और सतर्क रहें

Jharkhand Weather Forecast: अभी नहीं थमने वाला है बारिश का दौर, कल इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola