ePaper

Jharkhand Weather Forecast: रामनवमी पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान

Updated at : 29 Mar 2023 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: रामनवमी पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. रामनवमी के दिन झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर भव्य झांकी निकाली जाएगी. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. ऐसे में झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज 29 मार्च को शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं और कहीं- कहीं गर्जन के साथ हल्के और मध्यम दर्जे के साथ बारिश होने की संभावना है. राज्य में अगले दो दिनों के दौरान उच्चतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3-4 दिन इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना हो सकती है.

रामनवमी यानी की 30 मार्च को झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जिसकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रहेगी. इसके बाद 31 मार्च को भी कई स्थानों पर वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. इस दिन राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

वहीं, बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्ज की बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा 1.0mm पश्चिमी सिंघभूम में दर्ज किया गया. वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसेकम न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रामनवमी के बाद कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 31, 01 और 02 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ, गर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना है. वहीं 03 और 04 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है. लोगों से सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

Also Read: रांची से अब श्रीनगर जाना होगा आसान, बादलों के बीच से गुजरेगी यह ट्रेन, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola