32.1 C
Ranchi
Thursday, March 28, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को, कौन हैं सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गये विनोद सिंह

झारखंड गठन के बाद वर्ष 2001 से झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इसमें हर वर्ष एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है. माले विधायक विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है. इन्हें झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा.

Jharkhand Vidhansabha Foundation Day: झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को है. इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. माले विधायक विनोद सिंह को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया है. इन्हें झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा. विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से तीन टर्म के विधायक हैं. झारखंड गठन के बाद वर्ष 2001 से झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इसमें हर वर्ष एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है.

पिता की हत्या के बाद चुनाव जीतकर पहली बार बने विधायक

माले विधायक विनोद सिंह ने अपने पिता विधायक महेंद्र सिंह की हत्या के बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा. 16 जनवरी 2005 को नक्सलियों ने महेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी. इसके बाद विनोद सिंह बगोदर विधानसभा से माले के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत कर विधायक बने. 2009 में बगोदर से ही दूसरी बार विधायक चुने गये.

Also Read: Jharkhand News: एशिया की एकमात्र भेड़िया आश्रयणी का सरनाडीह क्यों है पर्यटकों के लिए खास, देखें Pics 

2019 में तीसरी बार जीता चुनाव

विधायक विनोद सिंह वर्ष 2014 का विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाये, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने तीसरी बार चुनाव जीता. झारखंड विधानसभा में विनोद सिंह जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखते रहे हैं. झारखंड गठन के बाद वर्ष 2001 से झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. पिछले 22 वर्षों में वर्ष 2009, 2014 व 2019 को छोड़ हर वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. इसमें हर वर्ष एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जा चुके हैं.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच कैसा है सीएम हाउस के बाहर का नजारा

झारखंड विधानसभा : अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

2001 विशेश्वर खां

2002 हेमलाल मुर्मू

2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह

2004 लोकनाथ महतो

2005 अन्नपूर्णा देवी

2006 राधाकृष्ण किशोर

2007 पशुपति नाथ सिंह

2008 इंदर सिंह नामधारी

2010 जनार्दन पासवान

2011 माधव लाल सिंह

2012 रघुवर दास

2013 लोबिन हेंब्रम

2015 प्रदीप यादव

2016 स्टीफन मरांडी

2017 विमला प्रधान

2018 मेनका सरदार

2020 नलिन सोरेन

2021 रामचंद्र चंद्रवंशी

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें