संजीत कुमार बने रांची के खेल पदाधिकारी, JAS के 18 अधिकारियों का तबादला, यहां पढ़े पूरी लिस्ट

Jharkhand Transfer-Posting News: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसके तहत 18 जिला खेल पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
Jharkhand Transfer-Posting News: झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service- JAS) के 18 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इसके तहत 18 जिला खेल पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इस संबंध में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी की है. यहां पूरी लिस्ट पढ़ सकते हैं.

18 जिला खेल पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के तहत 18 जिला खेल पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गया है. इसके तहत रांची के जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा का ट्रांसफर हजारीबाग हो गया है, वहीं सरायकेला-खरसावां जिला के खेल पदाधिकारी संजीत कुमार को रांची का नया जिला खेल पदाधिकारी बनाया गया है.

यहां जानें कौन-कहां गये
पदाधिकारी : कहां थे : कहां गये
उपवन बाड़ा : रांची : हजारीबाग
तुषार राय : सिमडेगा : चतरा
संतोष कुमार : धनबाद : जामताड़ा
अमित कुमार : गिरिडीह : साहिबगंज
प्रवीण कुमार : कोडरमा : सिमडेगा (खूंटी जिला के अतिरिक्त प्रभार में)
प्राण महतो : चतरा : देवघर
पदाधिकारी : कहां थे : कहां गये
अर्जुन बारला : हजारीबाग : गिरिडीह
अविनेश कुमार त्रिपाठी : रामगढ़ : पूर्वी सिंहभूम
उमेश लोहरा : पलामू : गढ़वा
शिवेंद्र कुमार सिंह : लातेहार : लोहरदगा
तुफान कुमार पोद्दार : गढ़वा : दुमका
कैलाश राम : दुमका : कोडरमा
पदाधिकारी : कहां थे : कहां गये
राजेश कुमार चौधरी : देवघर : पश्चिमी सिंहभूम (सरायकेला-खरसावां जिला के अतिरिक्त प्रभार में)
मनोज कुमार : पाकुड़ : गोड्डा
राहुल कुमार : गोड्डा : पाकुड़
दिलीप कुमार : साहिबगंज : धनबाद
रूपा रानी तिर्की : पश्चिमी सिंहभूम : रामगढ़
संजीत कुमार : सरायकेला-खरसावां : रांची
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




