यात्रियों के बुरी खबर, होली से पहले झारखंड से बंगाल जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई को शॉर्ट टर्मिनेट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Mar 2025 10:18 AM

विज्ञापन

Train

Jharkhand Train Cancelled News: झारखंड से बंगाल जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे ने 10 से 16 मार्च के बीच नहीं चलने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर दी है.

विज्ञापन

रांची : अगर आप 10 से 16 मार्च के बीच झारखंड से बंगाल जाने की सोच रहे तो आपको ट्रेनों लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए. क्योंकि धनबाद और जमशेदपुर से खुलने वाली कई ट्रेनें इस अवधि में रद्द कर दी गयी है. इसकी कारण आद्रा स्टेशन पर रेल लाइन का कुछ काम चलना है. इंडियन रेलवे ने रद्द की गयी ट्रेनों की सूची जारी कर दी है. इसके अलावा कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है.

किन किन ट्रेनों को किया गया है रद्द

रद्दा ट्रेनों में आद्रा मिदनापुर मेमू आद्रा पैसेंजर ट्रेन 10 से 16 मार्च के बीच रद्द रहेगी. इसके अलावा इसी अवधि में आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द किया गया है. आसनसोल पारसनाथ आसनसोल भी 10 मार्च को रद्द रहेगी. इसके अलावा 10 से 13 मार्च तक झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू एक्सप्रेस भी 10 से 13 मार्च तक रद्द रहेगी. वहीं, वर्द्धमान हटिया वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस भी 10 से 13 और 15 मार्च को रद्द रहेगी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : मुस्लिम समाज देता है महिलाओं को संपत्ति पर हक, लेकिन बेटों के मुकाबले मिलता है आधा

चार ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

टाटा आसनसोल बड़ाभूम मेमू 10 मार्च को आद्रा तक ही चलेगी. यह ट्रेन आद्रा आसनसोल आद्रा के बीच नहीं चलेगी. आसनसोल पारसनाथ आसनसोल 13, 14 और 15 मार्च को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यह ट्रेन आद्रा पुरुलिया के बीच नहीं चलेगी. खड़गपुर गोमो खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस को भी 10 मार्च को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. यह ट्रेन महुदा गोमो महुदा के बीच नहीं चलेगी. आद्रा बाड़ाभूम आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन 11, 15 और 16 मार्च को पुरुलिया में शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी. पुरुलिया बाड़ाभूम के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola