रांची के सांसद संजय सेठ ने किया पर्यटक मित्रों किया सम्मानित, पर्यटन क्षेत्र के बारे में ली ये जानकारी

Updated at : 19 Mar 2023 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के सांसद संजय सेठ ने किया पर्यटक मित्रों किया सम्मानित, पर्यटन क्षेत्र के बारे में ली ये जानकारी

पर्यटक मित्रों ने सांसद को ऐसे पर्यटन क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं और उसके कारणों से अवगत कराया. इसके साथ ही पर्यटक मित्रों ने रांची के पर्यटन स्थलों में सुविधाएं बढ़ाने और वहां की समस्याओं के बारे में सांसद को जानकारी दी

विज्ञापन

हुंडरू में 12 मार्च को पर्यटक मित्रों ने हजारीबाग के एक परिवार की जान बचाई थी.शनिवार को उन सभी पर्यटक मित्रों को सांसद संजय सेठ ने अपने कार्यालय बुलाकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान सांसद ने सभी पर्यटक मित्रों को प्रशस्ति पत्र और राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री महेश पोद्दार के द्वारा भेजे गए ₹25000 का चेक पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रदान किया. पर्यटक मित्रों से संवाद के क्रम में सांसद ने उनसे जानना चाहा कि किन परिस्थितियों में यह दुर्घटनाएं हो रही हैं.

हम इन्हें कैसे रोक सकते हैं. पर्यटक मित्रों ने सांसद को ऐसे पर्यटन क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं और उसके कारणों से अवगत कराया. इसके साथ ही पर्यटक मित्रों ने रांची के पर्यटन स्थलों में सुविधाएं बढ़ाने और वहां की समस्याओं के बारे में सांसद को जानकारी दी. सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए और पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए उनसे जो भी संभव हो सकेगा, वह हर कदम उठाएंगे.

Also Read: झारखंड : नियोजन नीति के विरोध में 20 मार्च को सीएम आवास का घेराव करेंगे छात्र, निकालेंगे अधिकार मार्च

रांची के पर्यटक मित्र भी आगे बढ़े, इसके लिए सांसद ने हर सार्थक पहल करने की बात कही है. सांसद ने इस दौरान कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना, उन्होंने जो कार्य किया वह अद्वितीय है। ऐसे साहसी पर्यटक मित्रों को सम्मानित करते हुए मुझे भी गौरव का अनुभव हो रहा है. इनकी बेहतरी के लिए जो भी संभव हो सकेगा मैं हर कार्य करूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola