ePaper

शिबू सोरेन की अध्यक्षता में बनी झारखंड राज्य समन्वय समिति के इन सदस्यों को मिला मंत्री का दर्जा

Updated at : 17 Nov 2022 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Shibu Soren

Shibu Soren

Jharkhand News: राजेश ठाकुर, फागु बेसरा, बिनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा मिलेगा. इनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. राज्य में विकास की संभावनाएं तलाशने और जन-आकांक्षा के अनुरूप राज्य की विकास योनजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सर्वोच्च नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में गठित झारखंड राज्य समन्वय समिति के 4 सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से संकल्प में यह जानकारी दी गयी है. समिति में शिबू सोरन समेत 9 लोगों को शामिल किया गया है.

शिबू सोरेन को बनाया गया है 9 सदस्यीय समिति का अध्यक्ष

शिबू सोरेन को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को सदस्य, सरफराज अहमद, फागु बेसरा, बिनोद पांडेय, योगेंद्र महतो को सदस्य बनाया गया है. इस समिति में हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि बंधु तिर्की को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

Also Read: हेमंत सोरेन बताएं- शिबू सोरेन जब जेल गये थे, तब केंद्र और राज्य में किसकी सरकार थी, बाबूलाल का सवाल
इनको मिलेगी मंत्री के समान सुविधाएं

राजेश ठाकुर, फागु बेसरा, बिनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा मिलेगा. इन्हें मंत्री को मिलने वाली तमाम सुविधाएं मिलेंगी. इनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. राज्य में विकास की संभावनाएं तलाशने और जन-आकांक्षा के अनुरूप राज्य की विकास योनजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय से जारी संकल्प के मुताबिक, यह समिति पिछड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास की गति को तेज करने संबंधी योजनाओं एवं उपायों पर विचार करेगी.

समिति देगी राज्य सरकार को सुझाव

इस समिति के गठन का उद्देश्य राज्य से मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए राज्य की बुनियादी आवश्यकताओं के साथ समन्वय बनाकर उनका विकास करना है. साथ ही प्रदेश में उपलब्ध प्राकृतिक संपदाओं के समुचित उपयोग एवं मानव संसाधन के सम्यक विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में भी समिति काम करेगी. इसके अलावा, राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएं तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन-आकांक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं के साथ समिति समन्वय स्थापित करेगी.

Also Read: झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को दिल्ली हाइकोर्ट का नोटिस, सांसद निशिकांत दुबे ने दाखिल की थी याचिका
समिति का कार्यकाल और उसके काम

  • झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा.

  • समय-समय पर झारखंड राज्य समन्वय समिति राज्य सरकार को परामर्श देगी.

  • झारखंड राज्य समन्वय समिति का कार्यालय समिति के अध्यक्ष के आवास में ही होगा.

  • हर महीने झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक होगी.

  • झारखंड सरकार समिति को सचिवालीय सहायता उपलब्ध करवायेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola