झारखंड में 10 वीं पास इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 अगस्त है लास्ट डेट, जानें परीक्षा का स्वरूप
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Aug 2024 3:02 PM
JSSC CGL
जेएसएससी द्वारा सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित) में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में होगी. परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे.
रांची : झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के माध्यम से 510 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. यह नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग के तहत रिक्त पदों पर होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा होने शुरू हो गये हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की वेबसाइट पर प्रकाशित लिंक पर जाकर आवेदन भरा जा सकता है. इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन दे सकते हैं. वहीं, दो सितंबर की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए चार सितंबर की मध्य रात्रि तक लिंक उपलब्ध रहेगा. छह सितंबर से आठ सितंबर की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आइडी एवं मोबाइल नंबर को छोड़ कर किसी भी अशुद्ध प्रवृष्टि को संशोधित करने के लिए पुन: लिंक उपलब्ध कराया जायेगा.
परीक्षा शुल्क :
परीक्षा शुल्क 100 रुपये है. झारखंड राज्य की अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है. झारखंड के 40 प्रतिशत अथवा इससे अधिक नि:शक्तता वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में छूट अनुमान्य है.
परीक्षा का स्वरूप :
जेएसएससी द्वारा सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित) में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में होगी. परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे. एक प्रश्न का पूर्ण अंक तीन होगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जायेगी. भाषा विषयों को छोड़ कर अन्य विषयों के प्रश्न हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे. मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे. परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी. प्रत्येक पत्र की परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी.
Also Read: JSSC JMLCCE Exam 2024 Postponed: जेएसएससी की परीक्षा हुई स्थगित, जानें अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










