Jharkhand Red Alert: झारखंड में आंधी के साथ होनेवाली है बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का रेड अलर्ट

Jharkhand Red Alert
Jharkhand Red Alert: झारखंड के बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर और गिरिडीह जिले के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इन पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर सतर्क रहने को कहा है. अगले कुछ घंटे में इन पांच जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है.
Jharkhand Red Alert: रांची-झारखंड के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर और गिरिडीह के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर सावधान रहने की अपील की है. इन जिलों में अगले कुछ घंटे में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने को कहा है.
बोकारो, धनबाद और दुमका के लिए रेड अलर्ट
झारखंड के बोकारो, धनबाद और दुमका में अगले दो से तीन घंटे में आंधी के साथ बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम के मिजाज में बदलाव को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया है कि 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान होगा और तेज, चाईबासा में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बढ़ाया जवानों का हौसला
देवघर और गिरिडीह में भी रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने देवघर और गिरिडीह जिले के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. ओले भी गिर सकते हैं. यहां भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

झमाझम बारिश से रांची का मौसम कूल-कूल
झारखंड की राजधानी रांची का मौसम कूल-कूल हो गया है. सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश से पहले ठंडी हवाएं चल रही थीं. आसमान में बादल गरज रहे थे. इसी बीच बारिश से मौसम में बदलाव हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली. दिनभर तपती गर्मी से लोग परेशान थे. दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और लोगों को सुकून मिला.
ये भी पढ़ें: झमाझम बारिश से रांची का मौसम सुहाना, झारखंड के इन जिलों में भी बारिश के आसार, IMD का अलर्ट
ये भी पढ़ें: झारखंड के इन 8 जिलों में बदलनेवाला है मौसम, कुछ ही देर में होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




