झारखंड रीयल इस्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 42 बिल्डरों पर लगाया जुर्माना, कार्रवाई की ये है बड़ी वजह

सांकेतिक फोटो
रांची के 22 प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट नहीं देने पर भी बिल्डरों काे दंडित किया है. इसके अलावा धनबाद, बोकारो, देवघर, जमशेदपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला और चाईबासा के बिल्डरों पर भी कार्रवाई की गयी.
रांची : झारखंड रीयल इस्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी (झारेरा) ने निर्माण प्रगति की तिमाही रिपोर्ट नहीं देने की वजह से बिल्डरों पर 30.75 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया है. राज्य के विभिन्न शहरों के कुल 42 बिल्डरों पर दंड लगाया गया है. सबसे ज्यादा रांची के 22 प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट नहीं देने पर भी बिल्डरों काे दंडित किया है. इसके अलावा धनबाद, बोकारो, देवघर, जमशेदपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला और चाईबासा के बिल्डरों पर भी कार्रवाई की गयी.
रांची के प्रोजेक्ट, बिल्डरों पर लगाया गया दंड :
रांची के ड्रीम रेसीडेंसी व रॉयल पाम्स, पुंदाग, सूर्यम टावर व श्रीराम रानी बगान बरियातू, सॉलिटेयर मेन रोड, रंजीत रेसीडेंसी अपर बाजार, अहिल्या इनक्लेव, हेहल, रामा दिनेश हवाई नगर, श्री शिवलीला हेसाग, रोज विला सुखदेव नगर, लेवेंडर अशोक नगर, भारद्वाज अर्पण टैगोर हिल रोड, निशेष अर्पण बरियातू रोड, ओक गार्डन कैलाश बाबू स्ट्रीट, उर्वशी हाइट कांके रोड, लक्ष्मी इनक्लेव अरगोड़ा, सुलक्षणा बाइ माैर्या होम्स कटहल मोड़, तारा इनक्लेव अरसंडे कांके, बिमला इनक्लेव एंड संतायान मार्केट मोरहाबादी, सुलोचना कृपा गार्डन नामकुम और सिल्वर हाइट्स डोरंडा पर दंड लगा है.
Also Read: झारखंड : बिल्डर पर बकाया थे टैक्स के 2.18 करोड़, नहीं चुकाने पर आयकर ने संपत्ति कुर्क की
अन्य शहरों के प्रोजेक्ट, बिल्डरों पर लगा दंड :
दूसरे शहर में ऑरेंज इंपायर, जयंती इनक्लेव और संभव गैलेक्सी ब्लॉक ए व बी आदित्यपुर, शिवालया अपार्टमेंट, रॉयल इनक्लेव व एपी सिंह इनक्लेव धनबाद, श्री कृष्ण रिजेंसी, विष्णु गार्डन व नारायण इनक्लेव जमशेदपुर, अरिंदम, अंबे सिटी व मैजिस्टिक मां लक्ष्मी अपार्टमेंट चास, शिव नंदन इस्टेट हजारीबाग, महेश टॉवर गम्हरिया, यशोदा टावर व पंकज अपार्टमेंट जसीडीह, नव्या नमन भद्रा देवघर, अंबाराम सिटी बोकारो, ड्रीम पैराडाइज चांडिल व जमुना टॉवर चाईबासा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




