PHOTO: रांची के इस एलिवेटेड कॉरिडोर में लोगों को दिखेगी झारखंड की कला-संस्कृति की झलक

लोकसभा सांसद संजय सेठ ने अपनी रांची को अनूठे तरीके से सजाने की पहल की है. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में लोगों को झारखंड की कला एवं संस्कृति के दर्शन होंगे. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा भी दिखेगा.

झारखंड की राजधानी रांची को जाम से निजात दिलाने के लिए रातू रोड में बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर में सूबे की कला और संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और उसकी खूबसूरती के भी दर्शन होंगे. इसके लिए एनएचएआई और केसीसी बिल्डकॉन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है. रांची के सांसद संजय सेठ के सुझाव पर इस दिशा में काम शुरू हो गया है.

प्रयास किया जा रहा है कि रातू रोड का एलिवेटेड कॉरिडोर देश के चुनिंदा कॉरिडोर में शामिल हो. तैयारी ऐसी है कि एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजरने वालों को चित्रकारी से पता चल जाये कि वे झारखंड में हैं. कॉरिडोर के निचले हिस्से में लोगों को झारखंड की कला एवं संस्कृति के दर्शन होंगे. यहां के महापुरुषों की जीवन गाथा के बारे में भी लोग जान सकेंगे.

इस काम के लिए नागपुर की एक एजेंसी से संपर्क किया गया है. एजेंसी एलिवेटेड कॉरिडोर के सभी पिलर्स को सजाने की योजना तैयार कर रही है. पिलर्स की साज-सज्जा पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. एजेंसी की तैयारी के मुताबिक, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को 5 जोन में बांटा गया है. उसी 5 जोन के अनुसार इसे सजाया जायेगा.

पिलर्स में ट्राइबल जोन, पर्सनालिटी जोन, स्पोर्ट्स जोन, सोशल अवेयरनेस जोन और ग्रीन जोन शामिल होंगे. पर्सनालिटी जोन में झारखंड के महापुरुषों भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर, चांद-भैरव सहित कई महापुरुषों की जीवन गाथा के दर्शन होंगे. स्पोर्ट्स जोन में हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, ओलिंपिक सहित अन्य खेलों से जुड़े झारखंड के खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जायेगा.

ग्रीन जोन में झारखंड की नदियों, पहाड़ों और झरनों की हरी-भरी छटा दिखेगी. सोशल अवेयरनेस जोन में कई प्रकार के सामाजिक संदेश होंगे. इस एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर पर रांची के आसपास के झरने भी आप देख सकेंगे. इतना ही नहीं, स्टील के प्लेट पर रंग-बिरंगी लाइटिंग की भी योजना है, ताकि कॉरिडोर की खूबसूरती में और निखार आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




