PHOTOS: पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में रांची ने जीता बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार सम्मान ग्रहण किया.

झारखंड की राजधानी रांची को पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी का अवॉर्ड मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित ‘इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023’ में रांची स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया गया.

बताया गया है कि सिक्यूरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल आस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर रांची स्मार्ट सिटी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है.
Also Read: रांची स्मार्ट सिटी के लिए धनबाद में निवेशकों की तलाश, एक हजार करोड़ की योजना की सीईओ ने दी जानकारी
यह अवार्ड बुधवार 27 सितंबर 2023 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन केंद्र में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी में दिया गया. राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के सीईओ सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार और स्मार्ट सिटी रांची के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार इस सम्मान को ग्रहण किया.

यह अवॉर्ड इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट अवार्ड – 2022 के आधार पर दिया गया है. अवॉर्ड के निर्णय से पहले देश के सभी 100 शहरों से उनके शहर में हो रहे अलग-अलग क्षेत्र में विशेष प्रयास की जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से साझा की गई थी. उसके बाद मंत्रालय की टीम ने हर शहर में जाकर उसका सत्यापन किया. रांची की ओर से इस बार सिटी सिक्यूरिटी, यातायात प्रबंधन, अर्बन मोबिलिटी, सोशल एस्पेक्ट और लैंड मोनेटाइजेशन इत्यादि विषय पर प्रस्ताव भेजा गया था.
Also Read: झारखंड : केंद्रीय जांच एजेंसियों के चंगुल में फंसे व्यापारियों के पास है रांची स्मार्ट सिटी की 74% जमीन
रांची स्मार्ट सिटी कि इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग तथा रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के समस्त कर्मियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में रांची का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर अपना अमिट छाप छोड़ेगा. विनय कुमार चौबे ने भी रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम को बधाई दी है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है.
Also Read: हाई सिक्योरिटी जोन में होगी रांची स्मार्ट सिटी, इंवेस्टर्स मीट में झारखंड के नगर विकास सचिव ने गिनायीं खूबियांप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




