Jharkhand Ranchi News : रांची के वीमेंस कॉलेज में सीबीआई का पड़ा छापा, यह महिला लेक्चरर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Mar 2021 9:23 AM

विज्ञापन

दरअसल, लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ द्वारा आरोप पत्र दायर किये जाने के बाद न्यायालय ने ममता केरकेट्टा के खिलाफ समन जारी किया था. लेकिन, वह निर्धारित समय पर अदालत में हाजिर नहीं हो पायीं. इस वजह से न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में सीबीआइ ने अभियुक्त को रांची वीमेंस कॉलेज से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, CBI raid in ranchi womens college रांची : सीबीआइ (एसीबी), रांची ने लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में ममता केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआइ ने मंगलवार को यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में की. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की मेडिकल जांच करायी गयी और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

दरअसल, लेक्चरर नियुक्ति घोटाले में सीबीआइ द्वारा आरोप पत्र दायर किये जाने के बाद न्यायालय ने ममता केरकेट्टा के खिलाफ समन जारी किया था. लेकिन, वह निर्धारित समय पर अदालत में हाजिर नहीं हो पायीं. इस वजह से न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में सीबीआइ ने अभियुक्त को रांची वीमेंस कॉलेज से गिरफ्तार किया.

गलत तरीके से जेट पास कराये जाने का आरोप

लेक्चरर नियुक्ति घोटाले की जांच के दौरान सीबीआइ ने यह पाया था कि ममता केरकेट्टा को गलत तरीके से जेट पास कराया गया था. जेट के तीसरे पेपर में सफल होने के लिए 100 नंबर जरूरी थे, जबकि उन्हें 91 नंबर मिले थे. इसके बावजूद सफल घोषित करते हुए रांची वीमेंस कॉलेज में अंग्रेजी के लेक्चरर पद पर पदस्थापित कर दिया गया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola