Jharkhand Fake Pre Poll Survey: प्रभात खबर के नाम पर चल रहा फर्जी चुनाव पूर्व सर्वे

Updated:
विज्ञापन
jharkhand assembly election 2024

jharkhand assembly election 2024

Jharkhand Fake Pre Poll Survey: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. चुनाव की घोषणा होने से पहले ही राज्य में चुनावी रंग चढ़ने लगा है. वैसे में सोशल मीडिया में कई तरह के फर्जी पोस्ट भी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Fake Pre Poll Survey: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया में प्रभात खबर को लेकर एक फर्जी पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें चुनाव पूर्व सर्वे का दावा किया जा रहा है.

प्रभात खबर ने चुनाव पूर्व ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है और न ही कराता है

सोशल साइट्स पर झारखंड से संबंधित एक चुनाव पूर्व सर्वे वायरल है, जिसमें प्रभात खबर का हवाला दिया गया है, यह फर्जी सर्वे है. प्रभात खबर ने चुनाव पूर्व ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है और न ही कराता है. प्रभात खबर चुनाव के बाद भी कोई सर्वे नहीं कराता है. इस वायरल पोस्ट से प्रभात खबर का कोई लेना-देना नहीं है. इसे लेकर प्रभात खबर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है.

सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट से सावधान

सोशल मीडिया में रोजाना कई फर्जी पोस्ट वायरल होते हैं. जिसमें तुरंत से विश्वास नहीं कर लेना चाहिए. पहले पोस्ट की सत्यता जांच कर लेनी चाहिए, तभी किसी अन्य के पास शेयर करना चाहिए. कई बार सोशल मीडिया में फर्जी पोस्ट से लोगों को साइबर ठगी का शिकार होना पड़ा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola