ePaper

किसानों से क्रय धान के बकाये का भुगतान न करने के मामले में भाजपा करेगी प्रदर्शन, 18 जून को राज्यव्यापी आंदोलन

Updated at : 15 Jun 2021 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों से क्रय धान के बकाये का भुगतान न करने के मामले में भाजपा करेगी प्रदर्शन, 18 जून को राज्यव्यापी आंदोलन

झारखंड राज्य में बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी उत्साहित थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नवंबर 2020 में किसानों से धान क्रय का कार्य प्रारंभ हुआ. परंतु एक सप्ताह बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा जारी आदेश जिसमें गीले धान का कारण बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए धान खरीद पर अनावश्यक रोक लगायी गयी.

विज्ञापन

BJP Protest In jharkhand रांची : किसानों के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे. राज्य भर में किसानों से क्रय धान के बकाये का भुगतान नहीं किये जाने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता 18 जून को राज्य भर के खेत, टांड में धरना प्रदर्शन करेंगे. पार्टी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंडलवार कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश पार्टी नेताओं को दिया है. इधर श्री प्रकाश ने कहा है कि किसानों के धान के बकाये का भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

झारखंड राज्य में बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी उत्साहित थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नवंबर 2020 में किसानों से धान क्रय का कार्य प्रारंभ हुआ. परंतु एक सप्ताह बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा जारी आदेश जिसमें गीले धान का कारण बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए धान खरीद पर अनावश्यक रोक लगायी गयी.

जिससे किसानों को काफी परेशानी हुई. भाजपा के आंदोलन के बाद धान का क्रय शुरू हुआ था. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से पूरे धान भी नहीं क्रय किया गया. किसानों के धान या तो सड़ गये या किसान बिचौलियों के हाथों में औने पौने कीमतों में धान बेचने को मजबूर हुए.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola