झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची जारी, सीएम हेमंत समेत 246 सदस्य , जानें कौन किस जिले से

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jan 2022 11:19 AM

विज्ञापन

झामुमो ने केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची जारी कर दी है, शिबू सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष व हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. केंद्रीय समिति में झारखंड के सभी जिले समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा व बिहार के नेताओं को भी जगह दी गयी है.

विज्ञापन

रांची : झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची रविवार की जारी की गयी. पार्टी के 12वें महाधिवेशन में प्रतिनिधियों ने शिबू सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष व हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए केंद्रीय समिति व विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति के विस्तार की जिम्मेवारी सौंपी थी. इसके बाद केंद्रीय समिति में 246 सदस्यों का चयन किया गया है.

केंद्रीय समिति में झारखंड के सभी जिले समेत पश्चिम बंगाल, ओड़िशा व बिहार के नेताओं को भी जगह दी गयी है. महाधिवेशन में संशोधन कमेटी के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव के पदों की संख्या के साथ केंद्रीय समिति के सदस्यों की संख्या घटायी गयी थी.

केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार जल्द :

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब जल्द ही पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार होगा. संताल परगना पर पार्टी ने विशेष ध्यान दिया है. संताल परगना में कई नये चेहरे को केंद्रीय समिति में शामिल किया है. पार्टी ने पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्रास रूट पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनायी है. जिला से लेकर पंचायत स्तर पर सांगठनिक संरचना खड़ा की जा रही है. ग्रास रूट पर पार्टी का विशेष जोर है. सरकार और संगठन के बीच समन्वय बना कर लोगों के बीच पहुंचने की रणनीति है.

केंद्रीय समिति में चयनित सदस्य

रांची : विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, नंदकिशोर मेहता, प्रो अशोक कुमार सिंह, अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज कुमार पांडेय, अमित कुमार महतो, महुआ माजी, सुशीला एक्का, समनुर अंसारी, मधु मंसूरी, पवन जेडिया, चिंतामणि सांगा, सुनील श्रीवास्तव व विकास सिंह मुंडा.

दुमका : जिला के लिए बनी समिति में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, विजय कुमार सिंह, सीता सोरेन, शिव कुमार बास्की, अशोक कुमार, आलोक सोरेन, जोसेफ हेम्ब्रम, सुनीता मरांडी, निशित वरण गोलदार, मोहम्मद अब्दुल कलाम अंसारी, वसंत टुडू शामिल हैं.

देवघर : हफीजुल हसन, शशांक शेखर भोक्ता, नरसिंह मुर्मू, दिनेश्वर किस्कु, प्रह्लाद दास, सुरेश साह, अजय मिश्रा, श्री सिंह.

पलामू : संजीव कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, गोपाल कुमार सिन्हा, मनोज कुमार गुप्ता, चंदन कुमार सिन्हा.

गढ़वा : मिथिलेश कुमार ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, अनिता दत्त, कंचन कुमार साहू, अयूब अंसारी, सूर्य देव मेहता, शरीफ अंसारी, शंभू राम, मुंगा सिंह खरवार, जेपी मिंज, राजकिशोर यादव, दुखन चौधरी, अजय उपाध्याय.

सरायकेला-खरसावां : चंपई सोरेन, दशरथ गगराई, बाबूलाल सोरेन, गणेश चौधरी, रंजीत प्रधान, पितोवस प्रधान, रामदास टूडू, चारु चांद किस्कु, कृष्णा बास्के, गोपाल महतो व अन्य.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola