बिहार में बदला कांग्रेस का नेतृत्व, झारखंड में भी तैयार हो रहा प्लॉट, ये नेता हैं प्रबल दावेदार

Updated:
विज्ञापन
jharkhand congress president rajesh thakur

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर नहीं गए दिल्ली.

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर भी मंथन हो रहा है. इधर अध्यक्ष पद को लेकर भी लॉबिंग तेज है. नेता आलाकमान तक अपनी बातें पहुंचा रहे हैं. अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रदेश के कई नेता हैं.

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज है. पड़ोसी बिहार में कांग्रेस ने नेतृत्व में बदलाव किया है. बिहार में अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इस फेरबदल की तपिश प्रदेश कांग्रेस में भी है. बिहार में विधायक दल के नेता अजित शर्मा हैं. बिहार में हुए फेरबदल के जातीय समीकरण का असर झारखंड में भी दिख सकता है. इधर झारखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष के बदलने का प्लॉट तैयार हो रहा है. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बदले जाने की चर्चा है.

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर भी इसको लेकर मंथन हो रहा है. इधर अध्यक्ष पद को लेकर भी लॉबिंग तेज है. नेता आलाकमान तक अपनी बातें पहुंचा रहे हैं. अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रदेश के कई नेता हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की सहित कई नेता दावेदार बताये जा रहे हैं. कांग्रेस झारखंड में अध्यक्ष पद के लिए आदिवासी कार्ड खेल सकती है. ऐसे में बंधु तिर्की और गीता कोड़ा प्रबल दावेदार हो सकते हैं.

जिलाध्यक्ष के चयन में पार्टी की हुई किरकिरी :

हाल में ही प्रदेश में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों का चयन किया. जिलाध्यक्षों के चयन में विवाद के लिए प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेवार माना जा रहा है. इससे केंद्रीय नेतृत्व की किरकिरी हुई. पहली सूची में एक भी दलित, अल्पसंख्यक और महिला जिलाध्यक्ष नहीं थे. बाद में केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर सूची बदली गयी. इसमें दलित और अल्पसंख्यक के दो-दो नेताओं को एडजस्ट किया गया. अब तक एक भी महिला जिलाध्यक्ष सूची में नहीं है. इसको लेकर प्रदेश नेताओं ने अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल भी उठाये. प्रदेश के नेताओं के मुताबिक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष की यह बड़ी विफलता मानी जा रही है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन