JMM के झारखंड दिवस के दिन CM हेमंत सोरेन कर सकते हैं बड़ी घोषणा, बसंत सोरेन ने बताया- क्या है पार्टी की तैयारी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 Jan 2025 9:16 PM

विज्ञापन

झामुमो के झारखंड दिवस को लेकर शहर में लगे बैनर, पोस्टर्स

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो के झारखंड दिवस के दिन कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. ये जानकारी विधायक बसंत सोरेन ने दी है. कार्यक्रम को लेकर पार्टी तैयारियां जोश शोर से चल रही है.

विज्ञापन

रांची, आनंद जायसवाल : झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस समारोह 02 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झारखंड दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे लेकर पार्टी की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. शहर के चौक चौराहे पर पार्टी के झंडे होर्डिंग्स और बैनर लगाये जा रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर दुमका से विधायक बसंत सोरेन ने पूरी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि उस दिन मुख्यमंत्री झारखंड के बकाये राशि को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने की घोषणा कर सकते हैं.

विधायक बसंत सोरेन बोले- झामुमो ने अपने अधिकारों के लिए हमेशा किया संघर्ष

विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के संबोधन में झारखंड के विकास से संबंधित बातें तो होंगी ही लेकिन बकाया राशि के संबंध वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया है इसलिए संभव है कि बकाया राशि को पाने के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़े.

बसंत सोरेन बोले- 02 फरवरी का दिन झामुमो के लिए महत्वपूर्ण

झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने बताया कि हर साल 02 फरवरी का दिन पार्टी काफी महत्वपूर्ण होता है. इस दिन दुमका के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य तौर पर पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन अपना संदेश राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं को देते हैं. उनका संदेश हमें उर्जा से भर देता है. पिछले साल पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समारोह में शामिल नहीं हो सके. जिससे कार्यकर्ताओं के मन में थोड़ी मायूसी थी. लेकिन इस बार काफी उत्साह के साथ इसकी तैयारी की जा रही है. जनता के बीच इसे लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Also Read: Success Story: कभी चूल्हा-चौका संभालती थीं प्रीति देवी, आज हैं लखपति, कैसे बदली जिंदगी?

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola