ePaper

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए बनी एसटीएफ, भाजपा पर बरसे विनोद पांडेय, चंपाई ने कही ये बात

Updated at : 18 May 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Politics Champai Soren vinod Kumar Pandey

चंपाई सोरेन और विनोद कुमार पांडेय.

Jharkhand Politics: झामुमो महासचिव ने कहा कि सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को झारखंड सरकार को घेरने का कोई अधिकार नहीं है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा पूरी तरह केंद्र सरकार का विषय है. अगर घुसपैठ हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए. अपनी गलती को सुधारने के लिए कदम बढ़ाना चाहिए. भाजपा एक बार फिर अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश करती दिख रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने के केंद्र सरकार के फैसले पर झामुमो ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य की जनता के मुद्दों से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है. बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के गठन का असली मकसद आदिवासी समाज को डराने और कमजोर करने का षड्यंत्र है. उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर रही है, लेकिन सत्ता में रहते हुए उन्होंने कभी सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं दी.

अगर घुसपैठ हुई है, तो केंद्र ले जिम्मेदारी – झामुमो

झामुमो महासचिव ने कहा कि सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को झारखंड सरकार को घेरने का कोई अधिकार नहीं है. अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा पूरी तरह केंद्र सरकार का विषय है. अगर घुसपैठ हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए. अपनी गलती को सुधारने के लिए कदम बढ़ाना चाहिए. भाजपा एक बार फिर अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश करती दिख रही है.

धार्मिक ध्रुवीकरण कर सत्ता हासिल करने की कोशिश करती है भाजपा – विनोद पांडेय

धर्मांतरण पर चंपाई सोरेन के बयान पर विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा हमेशा से धार्मिक ध्रुवीकरण कर सत्ता हासिल करने की कोशिश करती रही है. उन्होंने कहा कि झामुमो ने आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा. भाजपा को चाहिए कि वह आदिवासियों के मुद्दों पर राजनीति करने की बजाय उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड सरकार पर बरसे चंपाई, केंद्र को दिया धन्यवाद

उधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने कहा है कि आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर गूंगी-बहरी हो जाती है झारखंड सरकार. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी वह चंपाई सोरेन पर जमकर बरसे. बांग्लादेशी घुसपैठियों की जांच के लिए एसटीएफ बनाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया. उन्होंने कानून-व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को पूरी तरह से विफल बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाये.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के चाचा का निधन, नेमरा गांव पहुंचकर झारखंड के सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार

रांची से पेरवाघाघ घूमने गये थे रिम्स के 26 छात्र, 4 डूबे, एक की हालत गंभीर

संताल समाज दिसोम मांझी परगना महाधिवेशन 30 मई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola