ePaper

रामदास सोरेन के निधन पर राज्यपाल, चंपाई ने शोक व्यक्त किया, सीएम हेमंत सोरेन बोले- ऐसे नहीं जाना था रामदास दा…

Updated at : 16 Aug 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Pays Tribute to Ramdas Soren

राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों ने रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया.

Jharkhand Pays Tribute to Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पाना मुर्मू सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. हेमंत सोरेन ने एक लाइन के शोक संदेश में कहा- ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा... अंतिम जोहार दादा....

विज्ञापन

Jharkhand Pays Tribute to Ramdas Soren:झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (62) के निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगावार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा.’

राज्यपाल संतोष गंगावार बोले- रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से अत्यंत मर्माहत हूं

राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी सोशल मीडिया साइट पर रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मैं अत्यंत मर्माहत हूं. उनका जाना राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें.’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक लाइन में शोक व्यक्त किया

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा.. अंतिम जोहार दादा…’

चंपाई सोरेन ने कहा- मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें

झारखंड आंदोलन में रामदास सोरेन के साथी रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से व्यथित हूं. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें. अंतिम जोहार!’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल्पना मुर्मू सोरेन के ‘एक्स’ हैंडल से हुए 2 ट्वीट

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी रामदास सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. कल्पना मुर्मू सोरेन के ‘एक्स’ हैंडल पर रामदास सोरेन के निधन से संबंधित 2 ट्वीट हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन के शोक संदेश को री-ट्वीट किया है. इसके पहले उन्होंने शोक व्यक्त किया है.

झामुमो और Jharkhand के लिए यह दोहरी क्षति – कल्पना

उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, ‘झामुमो और झारखंड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय है. झारखंड राज्य आंदोलनकारी, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी, झारखंडियत के पैरोकार आदरणीय रामदास सोरेन जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों और झामुमो के हम सिपाहियों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.’

इसे भी पढ़ें

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ramdas Soren Biography : 44 साल का राजनीतिक जीवन, ग्राम प्रधान से कैबिनेट मंत्री तक का सफर

Ramdas Soren News: 2005 में झामुमो से इस्तीफा देकर निर्दलीय लड़ गये थे विधानसभा चुनाव

गुरुजी के दशकर्म पर परंपरा निभाती दिखीं कल्पना सोरेन, संस्कार भोज की तैयारी पूरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola