ePaper

झारखंड पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, रांची में 14 कोषांग का किया गया गठन, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Updated at : 12 Apr 2022 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, रांची में 14 कोषांग का किया गया गठन, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू की गयी है, इसे लेकर रांची में जिले में 14 कोषांगों का गठन किया गया है. रांची उपायुक्त ने पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि 48 घंटे के अंदर मत पेटियों का विवरण प्रस्तुत करें.

विज्ञापन

रांची: पंचायत चुनाव को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर जिला में 14 कोषांगों का गठन किया गया है. प्रत्येक कोषांग में वरीय पदाधिकारी के साथ नोडल पदाधिकारी तथा पदाधिकारी के साथ कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला निवार्चन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने मतपेटी कोषांग के पदाधिकारियों को 48 घंटे के अंदर जांच कर मत पेटियों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा है.

उप विकास आयुक्त विशाल सागर सभी कोषांगों के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. उपायुक्त ने सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने मत पेटियों का लेखा संधारण व वितरण, जरूरत के मुताबिक मत पेटियों की मरम्मत व प्रखंडों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

गठित कोषांग व वरीय/नोडल पदाधिकारियों का विवरण

कार्मिक कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : विशाल सागर, डीडीसी.

नोडल पदाधिकारी : सीमा सिंह, विशेष विनियमन पदाधिकारी.

निर्वाचन कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : विशाल सागर डीडीसी.

नोडल पदाधिकारी : वीरेंद्र कुमार चौबे जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची व शत्रुंजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा.

सामग्री कोषांग (मतदाता सूची सहित)

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : विशाल सागर, डीडीसी.

नोडल पदाधिकारी : केवल कृष्ण अग्रवाल, जिला नजारत उप समाहर्ता.

मतपेटी कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : विनय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी.

नोडल पदाधिकारी : अविनाश कृष्ण सहायक, श्रम अधीक्षक.

मतपत्र एवं पेपर सील कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : संजय कुमार प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी सदर.

नोडल पदाधिकारी : मेरी मड़की कार्यपालक दंडाधिकारी.

वाहन कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : सुधीर बाड़ा, परियोजना निदेशक आइटीडीए.

नोडल पदाधिकारी : प्रवीण प्रकाश, डीटीओ.

विधि व्यवस्था व आचार संहिता कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : रामवृक्ष महतो.

नोडल पदाधिकारी : दीपक दुबे एसडीओ सदर, अजय कुमार एसडीओ बुंडू, अंशुमान कुमार नगर पुलिस अधीक्षक व नौशाद आलम, ग्रामीण एसपी.

प्रशिक्षण कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : मनमोहन प्रसाद प्रभारी विकास शाखा.

नोडल पदाधिकारी : विकास कुमार जिला कृषि पदाधिकारी व डॉ अनिल कुमार जिला पशुपालन पदाधिकारी.

व्यय अनुवीक्षण कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : सुधीर बाड़ा परियोजना निदेशक आइटीडीए.

नोडल पदाधिकारी : मनोज कुमार जिला लेखा पदाधिकारी, विजय प्रताप देव सहायक वाणिज्यकर आयुक्त, अजीत कुमार गुप्ता सहायक वाणिज्यकर आयुक्त, जगदीश साहू सहायक वाणिज्यकर आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो, शैलेश कुमार सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पूजा सिंह डीएमएफटी व प्रिया श्रुति डीएमएफटी.

मीडिया कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : डॉ प्रभात शंकर डीपीआरओ.

नोडल पदाधिकारी : उपवन बाड़ा जिला खेल पदाधिकारी.

आइटी कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : विशाल सागर डीडीसी.

नोडल पदाधिकारी : शिवचरण बनर्जी जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी.

प्रेक्षण नयाचार कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : अलबर्ट बिलुंग जिला आपूर्ति पदाधिकारी.

नोडल पदाधिकारी : केवल कृष्ण अग्रवाल जिला नजारत उपसमाहर्ता.

सहायता व शिकायत निवारण प्रबंधन/एसएमएम अनुवीक्षण एवं संवाद कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारी- शशि नीलिमा डुंगडुंग कार्यपालक दंडाधिकारी.

बज्र गृह सह मतगणना कोषांग

वरीय प्रभारी पदाधिकारी : राजेश कुमार बरवार अपर समाहर्ता.

नोडल पदाधिकारी : ओम प्रकाश मंडल अंचल अधिकारी. उत्तम कुमार विपणन सचिव बाजार समिति पंडरा

Posted by: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola