झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल, टोक्यो ओलंपिक में करेगी शिरकत, CM हेमंत ने दी शुभकामना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2021 7:19 PM
Jharkhand News (रांची) : झारखंड की दो बेटी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. दोनों बेटियां जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय टीम की ओर से खेलेगी. निक्की प्रधान को दूसरी बार और सलीमा टेटे को पहली बार ओलंपिक में भारत की ओर से खेलने का मौका मिला है. टीम हॉकी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है.
Jharkhand News (रांची) : झारखंड की दो बेटी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. दोनों बेटियां जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय टीम की ओर से खेलेगी. निक्की प्रधान को दूसरी बार और सलीमा टेटे को पहली बार ओलंपिक में भारत की ओर से खेलने का मौका मिला है. टीम हॉकी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी है.
झारखण्ड की बेटियों ने बढ़ाया मान। टीम इंडिया सहित झारखण्ड की बेटियों को शुभकामनाएं एवं जोहार। @SportsJhr pic.twitter.com/G99ieef3Rw
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) June 17, 2021
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटी खूंटी की निक्की प्रधान और सिमडेगा की सलीमा टेटे फाइनल 16 में जगह बनायी है. सीएम श्री सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड की इन दोनों बेटियों ने मान बढ़ाया है. टीम इंडिया सहित झारखंड की इन दोनों बेटियों को शुभकामनाएं एवं जोहार.
मालूम हो कि जापान की राजधानी टोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 का आयोजन होना था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक इसका आयोजन होगा. इसी ग्रीष्मकालीन ओलंपिक यानी टोक्यो ओलंपिक 2020 में झारखंड की दो बेटी निक्की प्रधान और सलीम टेटे का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है.
हॉकी प्लेयर निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन होने पर परिजन समेत गांव के लोग काफी खुश हैं. खूंटी निवासी निक्की प्रधान को दूसरी बार ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, वहीं सलीम टेटे पहली बार ओलंपिक में भाग लेगी. इससे पहले निक्की प्रधान रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हुई थी.
झारखंड के इन दोनों प्लेयर के टीम हॉकी में शामिल होने पर खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ झारखंड खेल प्राधिकरण के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी की ओर से बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी है.
बता दें कि पिछले दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ जर्मनी गयी थी. मिडफिल्डर के तौर पर खेलने वाली निक्की प्रधान टोक्यो ओलंपिक में डिफेंडर के तौर पर खेलेगी. वहीं, सलीमा टेटे मिडफिल्डर के तौर पर खेलेगी. निक्की प्रधान वर्ष 2016 से लगातार भारतीय टीम की सदस्य रही है. वर्ष 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय मैचों का अपना शतक भी पूरा किया था.
Also Read: सिमडेगा जिला प्रशासन पहुंचा शत प्रतिशत वैक्सीन लेने वाला जेंजराकानी गांव, कही ये बड़ी बात
निक्की प्रधान एशिया कप 2017 और 2018, हॉकी वर्ल्ड लीग, महिला वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. सलीमा टेटे से पहले निक्की प्रधान झारखंड की एकमात्र महिला हॉकी खिलाड़ी थी, जिसे ओलंपिक में भारत की ओर से खेलने का मौका मिला था, लेकिन अब एक और नाम जुड़ गया है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










