रांची में मिला फिल्म शोले का वीरू, अपनी शादी की बात मनवाने के लिए चढ़ा बिजली के खंभे पर, फिर उसे मनाने के लिए करना पड़ा ये काम

Updated at : 20 Mar 2021 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में मिला फिल्म शोले का वीरू, अपनी शादी की बात मनवाने के लिए चढ़ा बिजली के खंभे पर, फिर उसे मनाने के लिए करना पड़ा ये काम

उसके बाद करीब छह बजे वह गांव के निकट से गुजरे बिजली के टावर पर चढ़ गया. टावर पर वह करीब 80-90 फीट ऊपर चला गया था. जिस कारण उसकी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. इसकी सूचना मिलने पर माइक व लाउडस्पीकर लगे वाहन के साथ वहां मांडर पुलिस भी पहुंच गयी. पुलिस ने माइक के माध्यम से उसे काफी देर तक मनाने व टावर से उतारने का प्रयास किया. लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था. गनीमत ये रही कि हाइ वोल्टेज पावर सप्लाई के लिए बने उस टावर में वर्तमान में विद्युतापूर्ति चालू नहीं है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News रांची : राजधानी रांची में फिल्म शोले का रिकास्ट हुआ है, जी हां आपनें बिल्कुल सही सुना, दरअसल यहां बात हो रही है राजधानी रांची के मांडर प्रखंड का जहां थाना क्षेत्र के टटकुंदो पतराटोली में शुक्रवार की शाम बिजली के टावर पर चढ़े एक सिरफिरे प्रेमी को लेकर दो घंटे तक हंगामा मचा रहा. बताया जा रहा है कि टटकुंदो पतराटोली के ही रहने वाले 25 वर्षीय अशोक उरांव से उसकी प्रेमिका ने शादी से इंकार कर दिया था. जिसे लेकर उसने शुक्रवार की ही शाम पहले रेलवे लाइन में कूदकर जान देने का प्रयास किया था.

उसके बाद करीब छह बजे वह गांव के निकट से गुजरे बिजली के टावर पर चढ़ गया. टावर पर वह करीब 80-90 फीट ऊपर चला गया था. जिस कारण उसकी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. इसकी सूचना मिलने पर माइक व लाउडस्पीकर लगे वाहन के साथ वहां मांडर पुलिस भी पहुंच गयी. पुलिस ने माइक के माध्यम से उसे काफी देर तक मनाने व टावर से उतारने का प्रयास किया. लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था. गनीमत ये रही कि हाइ वोल्टेज पावर सप्लाई के लिए बने उस टावर में वर्तमान में विद्युतापूर्ति चालू नहीं है.

बाद में वहां जमा हुए ग्रामीणों से गांव के बगल के ही टोला की एक लड़की से अशोक उरांव के प्यार व उसके द्वारा शादी से इंकार किये जाने के मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उक्त लड़की को ही मौके पर बुलवाया और उसके द्वारा शादी का आश्वासन दिये जाने पर युवक रात करीब सवा आठ बजे टावर से नीचे उतरा. पुलिस ने अशोक उरांव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola