छिपकली देख यात्री ने बजाया अलार्म, 5 घंटे मुंबई एयरपोर्ट पर रुका रहा विमान

BUDGET 2025
Jharkhand News: मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो एयरलाइंस का विमान मुंबई एयरपोर्ट पर एक छिपकली की वजह से 5 घंटे से अधिक समय तक रुका रहा.
Jharkhand News: इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई-रांची विमान में रविवार को छिपकली दिखायी देने के बाद विमान मुंबई एयरपोर्ट से देरी से उड़ान भरा. विमान संख्या 6ई831 अपने निर्धारित समय दोपहर 1.35 बजे के बजाय एक घंटा विलंब से उड़ान भरने के लिए रनवे पर आया. इसी दौरान एक यात्री को विमान में छिपकली दिखी. उन्होंने अलार्म बजाने के साथ शोर मचाया.
विमान में छिपकली का पता लगाने के लिए ग्राउंड स्टाफ के साथ केबिन क्रू के सदस्यों को लगाया गया. इस दौरान विमान में पायलट की ओर से घोषणा की गयी कि ग्राउंड स्टाफ की मंजूरी के बाद ही फ्लाइट उड़ान भरेगी. दो घंटे तक इंतजार करने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने सभी यात्रियों को विमान से उतरने के कहा. इसके बाद विमान में फिर से जांच शुरू की गयी.
- मुंबई एयरपोर्ट पर छिपकली देखने पर एक यात्री ने बजाया अलार्म
- ग्राउंड स्टाफ और केबिन क्रू के सदस्यों ने की तलाश, नहीं मिली छिपकली
- दोपहर 1:35 की बजाय शाम 6:45 बजे मुंबई से रांची के लिए उड़ा विमान
इधर, यात्रियों ने टर्मिनल मैनेजर से दूसरे विमान की व्यवस्था करने की बात कही. विमान शाम 6.45 बजे मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरा और रात 9:33 बजे रांची पहुंचा और सवा दस बजे रांची से मुंबई के लिए उड़ान भरा. वहीं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि विमान में छिपकली मिलने की सूचना नहीं है.
Also Read : Jharkhand Weather: भारी बारिश से रांची एयरपोर्ट के रन-वे पर भरा पानी, कई विमान लेट
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




