लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल का दौर शुरू, झामुमो व कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ये नेता

अरविंद तूफानी गढ़वा जिले के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं. बलवंत सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है. वहीं, शिल्पा कुमारी और गायत्री देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं.
Jharkhand News Today|लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में दलबदल का दौर शुरू हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पार्टी के नेता अपने समर्थकों के साथ बुधवार (17 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. राजधानी रांची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. भाजपा में शामिल होने वाले लोगों के नाम बलवंत सिंह, शिल्पा कुमारी, गायत्री देवी और अरविंद तूफानी हैं. बलवंत सिंह लातेहार जिले के मनिका के जिला परिषद सदस्य हैं, शिल्पा कुमारी गारू प्रखंड की पूर्व जिला परिषद सदस्य हैं जबकि गायत्री देवी मनिका की पूर्व प्रखंड प्रमुख हैं. अरविंद तूफानी गढ़वा जिले के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं. बलवंत सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है. वहीं, शिल्पा कुमारी और गायत्री देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं.
Also Read: कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा संगठन से दूर, प्रभारी की बैठक में भी नहीं हुईं शामिल, क्या थामेगी भाजपा का दामन ?
बता दें कि इसी साल अप्रैल-मई में लोकसभा के चुनाव होने हैं. इसके बाद नवंबर-दिसंबर में झारखंड विधानसभा के चुनाव होंगे. इन दोनों चुनावों से पहले पार्टी में दलबदल का दौर जारी है. आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में नेताओं के पाला बदलने की संभावना है. झारखंड में हर बार देखा गया है कि चुनाव से पहले कुछ नेता चुनावों में जीत-हार का आकलन करते हुए अपनी पुरानी पार्टी को छोड़कर किसी और पार्टी में शामिल हो जाते हैं. वहीं, कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो चुनाव में टिकट पाने के इरादे से पाला बदलते हैं. अगर उन्हें लगता है कि इस बार उनकी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं देगी, तो वह दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं. अगर उस पार्टी से भी टिकट नहीं मिलता, तो वे किसी और पार्टी में जाने से भी गुरेज नहीं करते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




