Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों को बताया देश के चमकते सितारे, लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की पीड़ा पर कही ये बात

Updated at : 12 Feb 2021 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों को बताया देश के चमकते सितारे, लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की पीड़ा पर कही ये बात

Jharkhand News, CM Hemant Soren News, रांची न्यूज : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों को देश का चमकता सितारा बताया. उन्होंने कहा कि मजदूरों को सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं. कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की स्थिति सबने देखी. तमाम प्रयास के बाद भी आज प्रवासी मजदूर भविष्य को लेकर संघर्षरत हैं. मिलजुल कर ही स्थिति में बदलाव आ सकेगा. आज शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की पीड़ा से हम सभी वाकिफ हैं. इस दौरान झारखंड से बाहर दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को काफी कष्ट सहना पड़ा. झारखंड सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया और उन्हें लाने का बंदोबस्त किया. न सिर्फ ट्रेन से, बल्कि हवाई जहाज से भी प्रवासी मजदूरों को झारखंड वापस लाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी.

Also Read: Jharkhand News : रांची से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान पर लगी रोक हटी, अब बढ़ेंगी विमान सेवाएं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मजदूर देश के चमकते हुए सितारे हैं. इन्हें सुरक्षा और अधिकार देना हमारी जिम्मेदारी है. लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की स्थिति सभी ने देखी है. वे आज भी भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. सामूहिक प्रयास से ये हालत बदलेगी.

Also Read: Lalu Prasad Case : चारा घोटाला में लालू प्रसाद को फिर मिली नयी तारीख, झारखंड हाईकोर्ट ने लालू द्वारा काटी गयी आधी सजा की मांगी सत्यापित प्रति

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola