ePaper

Jharkhand News: सावधान ! आपके दस्तावेज से सिम कार्ड ले रहे हैं नक्सली, ऐसे होता है ये फर्जीवाड़ा

Updated at : 20 Jan 2022 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: सावधान ! आपके दस्तावेज से सिम कार्ड ले रहे हैं नक्सली, ऐसे होता है ये फर्जीवाड़ा

आपके सिम कार्ड दस्तावेज का इस्तेमाल नक्सलियों द्वारा भी होने लगा है. इसका खुलासा निवेश के साथी उज्जवल साहू ने किया. उन्होंने कहा कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को सिम कार्ड दिलाने के लिए आम लोगों के दस्तावेज का गलत इस्तेमाल किया गया.

विज्ञापन

रांची : पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को सिम कार्ड दिलाने के लिए आम लोगों के दस्तावेज का गलत इस्तेमाल किया गया. निवेश के सहयोगी उज्जवल साहू ने बुधवार को जेल भेजे जाने से पूर्व खुलासा किया. उज्जवल खूंटी के कर्रा रोड का निवासी है. उसने पुलिस को बताया कि वह खूंटी बिरसा कॉलेज में बीए पार्ट वन की पढ़ाई करने के साथ-साथ रिलायंस जियो में पार्ट टाइम जॉब भी करता था.

शुभम कुमार और आर्या कुमार से वह पहले से परिचित था. दोनों ने उसे निवेश के बारे बताया. आर्या ने बताया था कि निवेश शुभम का बहनोई है और पीएलएफआइ के लिए काम करता है. उसके लिए फर्जी सिम की जरूरत है. दोनों ने उज्जवल से कहा था कि वह जियो कंपनी में काम करता है, इसलिए उसके लिए फर्जी सिम दिलाना आसान है. इसके बदले में बड़ी रकम दी जायेगी.

मामले में ध्रुव कुमार सिंह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया है कि वह नगड़ी थाना क्षेत्र के रिंग रोड में आरपी ढाबा चलाने का काम करता था, जहां निवेश के आने-जाने के दौरान उसका परिचय हुआ. निवेश के कहने पर वह पीएलएफआइ उग्रवादियों के लिए काम करने लगा.

सामान उपलब्ध कराने के लिए रिंग रोड के ढाबा में होती थी मीटिंग

रिलायंस जियो में काम करते हुए उपलब्ध कराया फर्जी सिम

सिम कार्ड के लिए ऐसे होता है फर्जीवाड़ा

उज्जवल अपने मोबाइल के जियो पॉस ऐप की मदद से ग्राहकों को नया सिम देने के दौरान ही ग्राहक का लाइव फोटो एवं आधार कार्ड का फोटो एक बार की जगह दो बार लेता था. इसके बाद ग्राहक के फोटो और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर वह दूसरा सिम कार्ड हासिल कर लेता था और उसे एक्टिव कराने के बाद अपने पास रख लेता था. उज्जवल ने बताया है कि 2021 के अंतिम माह में छह सिम कार्ड उसने आर्या को दिये थे. सिम कार्ड दिनेश गोप और उसके आदमी तक पहुंचाने थे.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola