Jharkhand Naxal Latest News : 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडुलना ने रांची पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, पढ़िए किन जिलों में थी इसके नाम की दहशत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2021 3:52 PM
Jharkhand Naxal Latest News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के खूंटी, सरायकेला एवं चाईबासा समेत कई इलाकों में जिस इनामी नक्सली जीवन कंडुलना की दहशत थी, उसने आज रविवार को रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. जानकारी के अनुसार उस पर 10 लाख का इनाम था. पुलिस उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. वैसे पुलिस द्वारा अब तक इसके सरेंडर करने की पुष्टि नहीं की गयी है.

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के कारण लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है. न सिर्फ पुलिस नक्सलियों को गिरफ्तार कर रही है, बल्कि नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं. इसी क्रम में रांची पुलिस के समक्ष आज 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडुलना ने सरेंडर कर दिया. इससे नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.
बताया जा रहा है कि नक्सली जीवन कंडुलना संगठन में जोनल कमांडर था. वह खूंटी जिले के रनिया का रहने वाला है. सारंडा के जंगली इलाके में वह सक्रिय था. 10 लाख के इनामी नक्सली जीवन कंडुलना की तलाश काफी दिनों से पुलिस को थी. इसी क्रम में उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इनामी नक्सली जीवन कंडुलना ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए