Para throwball: झारखंड पुरुष टीम बना पारा थ्रो बॉल का राष्ट्रीय चैंपियन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 9:40 PM

विज्ञापन

पारा ओलिंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित बीसीसीएल कप पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम ने राजस्थान को 3-1 से हरा कर राष्ट्रीय चैंपियन बनी.

विज्ञापन

रांची. पारा ओलिंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित बीसीसीएल कप पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम ने राजस्थान को 3-1 से हरा कर राष्ट्रीय चैंपियन बनी. झारखंड ने राजस्थान को 15-13, 15-12, 11-15 व 15-10 से पराजित किया. वहीं झारखंड महिला टीम पहले ही चैंपियन बन चुकी है. मौके पर विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह, पारा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की निदेशक निर्मला रावत, निशा मेहता, कमल कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किया. इस अवसर पर झारखंड टीम के कोच मुकेश कंचन, संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता, सरिता सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola