Hockey: पुडुचेरी को 13 गोल हरा झारखंड पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में

चंडीगढ़ में 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है.
रांची. चंडीगढ़ में 23 सितंबर से तीन अक्तूबर तक 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इसमें शनिवार को झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने पुडुचेरी को 13-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इसमें झारखंड की ओर से सबियन किरो ने पहले, 20वें, 46वें व 50वें मिनट में, तिंतुस हेमरोम ने चौथे, 11वें, 38वें एवं 58वें मिनट में, गंगा टोपनो ने सातवें, निकोलस टोप्पो ने 18वें, आशीष तानी पूर्ति ने 36वें व 60वें मिनट में व सुजीत केरकेट्टा ने 50वें मिनट में गोल किया. इसमें सबियन किरो को मैन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. झारखंड का क्वार्टर फाइनल मैच उत्तर प्रदेश के साथ 30 सितंबर को सुबह आठ बजे खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










