Hockey: गुजरात को 27 गोल से हरा झारखंड पुरुष हॉकी टीम क्चार्टर फाइनल में

जालंधर में चल रहे 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रविवार को झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी गुजरात को 27-0 गोल से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.
रांची. जालंधर में चल रहे 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रविवार को झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी गुजरात को 27-0 गोल से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. इस मैच में सर्वाधिक छह गोल ऑडिशनल मिंज ने किये. वहीं धुर्णन लोहरा ने पांच, दीपक सोरेंग और रोशन एक्का ने चार-चार, कमाल ने तीन, सुखनाथ ने दो, अभिषेक तिग्गा, मंगरा दोदराय और सुमित ने एक-एक गोल किया. हॉकी झारखंड के रोशन एक्का मैन ऑफ द मैच बने. क्वार्टर फाइनल में हॉकी झारखंड का मुकाबला सोमवार को एक बजे हॉकी हरियाणा से होगा. टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार सहित अन्य ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










