ePaper

एक दशक बाद झारखंड के इन 3 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का नेशनल कैंप में चयन, सिमडेगा और खूंटी के हैं रहने वाले

Updated at : 09 Feb 2022 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
एक दशक बाद झारखंड के इन 3 पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का नेशनल कैंप में चयन, सिमडेगा और खूंटी के हैं रहने वाले

तकरीबन 1 दशक बाद झारखंड के 3 हॉकी खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैंप बेंगलुरु के लिए हुआ है. जिसमें असीम तिर्की व डेनिस केरकेट्टा (सिमडेगा) और बिरसा ओड़ेया (खूंटी) शामिल हैं.

विज्ञापन

झारखंड के तीन पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी के नेशनल कैंप के लिए किया गया है. भारतीय टीम में राज्य की महिला खिलाड़ी लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं, लेकिन एक दशक बाद पुरुष खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया है. 14 फरवरी से 31 मार्च तक बेंगलुरु में होनेवाले कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में असीम तिर्की व डेनिस केरकेट्टा (सिमडेगा) और बिरसा ओड़ेया (खूंटी) शामिल हैं.

कोच एनएस सैनी ने तराशा : 2015-16 में तीनों ने गुमला सेंटर में अभ्यास शुरू किया, जहां बगैर कोच के तीनों ने हॉकी के गुर सीखे. 2019 के बाद तीनों का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ झारखंड की ओर से संचालित हॉकी के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में हुआ, जहां अर्जुन अवॉर्डी कोच एनएस सैनी ने तीनों को तराशा.

सेंटर के खिलाड़ी बेहतर परफॉर्म कर रहे :

एनआर सैनी ने कहा कि सेंटर के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं और इसी का परिणाम है कि इनका चयन कैंप के लिए किया गया है. वहीं, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि हमारी महिला खिलाड़ी तो लगातार इंडिया टीम में चयनित हो रही हैं और अब पुरुष खिलाड़ी भी अच्छा करने लगे हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola