ePaper

Jharkhand Corona Update: झारखंड में मिले 81 नए मामले, एक्टिव केस 500 पार, पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा मरीज

Updated at : 28 Apr 2023 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Corona Update: झारखंड में मिले 81 नए मामले, एक्टिव केस 500 पार, पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा मरीज

झारखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. कुछ दिनों में ही झारखंड में कुल एक्टिव केस की संख्या 511 हो गई है. पूर्वी सिंहभूम में अभी सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Corona Update: झारखंड में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कुछ दिनों के अंदर ही झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है. गुरुवार को कोरोना के 81 नए मामले मिले हैं. हालांकि, इस बीच 40 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं.

81 नए मामलों की पुष्टि

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार रात जारी आंकड़ों के मुकाबिक, 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 81 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है. हालाांकि, 24 घंटे के अंदर 40 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं. जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के कुल 511 एक्टिव मामले हैं.

कहां हुई है नए मामलों की पुष्टि

झारखंड में 24 घंटे में जिन जिलों में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम में 29, सरायकेला में 18, सिमडेगा में 10, रांची में 8, पलामू में 3, देवघर, धनबाद व लोहरदगा में 2-2, और बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार व पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 नए कोरोना मामले की पुष्टि हुई है.

Also Read: Jharkhand Petrol Diesel Price: राज्य के 21 जिलों में पेट्रोल के भाव 100 के पार, आसमान छू रहे डीजल के भी दाम

पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

झारखंड के विभिन्न जिलों में एक्टिव मामलों की बात करें तो पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा, 243 एक्टिव केस हैं. उसके बाद रांची में 86 एक्टिव केस हैं. वहीं, लोहरदगा में 31, देवघर में 25, सरायकेला में 20, लातेहार में 16, धनबाद में 14, पलामू में 12, सिमडेगा व हजारीबाग में 10-10, पश्चिमी सिंहभूम में 7, बोकारो में 8, गुमला और गोड्डा में 6-6, रामगढ़ व खूंटी में 3-3, कोडरमा में 2, गढ़वा व चतरा में 1-1 एक्टिव केस हैं.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola