मौसम विभाग का अलर्ट : श्रावण के पहले दिन संताल परगना के इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि श्रावण मास के पहले दिन झारखंड के संताल परगना में चार जिलों में भारी बारिश होगी. जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं.

श्रावणी मेला के पहले दिन संताल परगना के कम से कम चार जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने रविवार को यह चेतावनी जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी करदिया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में 4 जुलाई (मंगलवार) को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

साहिबगंज झारखंड का एकमात्र जिला है, जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. साहिबगंज में एक जून 2023 से 2 जुलाई 2023 की सुबह साढ़े आठ बजे तक 355 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 40 फीसदी अधिक है. इस अवधि के दौरान आमतौर पर साहिबगंज जिले में 253.7 मिलीमीटर वर्षा होती है, जिसे सामान्य माना जाता है.

सिमडेगा और पलामू में सामान्य वर्षा हुई है. बाकी 21 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है. चतरा में सामान्य से 78 फीसदी कम वर्षा हुई है, तो धनबाद में 73 फीसदी, जामताड़ा में 71 फीसदी, सरायकेला-खरसावां में 63 फीसदी, गिरिडीह में 62 फीसदी, लातेहार और रामगढ़ में 61-61 फीसदी तक कम वर्षा हुई है. पूरे झारखंड की बात करें, तो 206.5 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन हुई सिर्फ 119 मिमी. 42 फीसदी कम.

झारखंड की राजधानी रांची में अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं. खासकर 2 और 3 जुलाई को. 4 जुलाई को एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का पूर्वानुमान रांची स्थित मौसम केंद्र ने जारी किया है. 5 और 6 जुलाई को भी रांची में एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक वर्षा साहिबगंज जिले के राजमहल में हुई. यहां 198 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रांची में दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




