Political news : झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी भंग, नयी कार्यकारिणी गठित, 10 जिलाध्यक्ष भी बदले

Updated:
विज्ञापन
Political news : झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी भंग, नयी कार्यकारिणी गठित, 10 जिलाध्यक्ष भी बदले

झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव

विज्ञापन

रांची.

कांग्रेस की प्रदेश महिला कमेटी भंग कर दी गयी है. जिलाध्यक्ष को भी हटा दिया गया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस की नयी कार्यकारिणी का गठन और नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी भी कर दी है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने बताया कि कमेटी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है. नयी कमेटी में अध्यक्ष के साथ-साथ दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और सात सचिव को शामिल किया गया है. इसके साथ ही 10 नये जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं.

प्रदेश कमेटी :

अध्यक्ष : गुंजन कुमारी सिंह, उपाध्यक्ष : बॉबी भगत, सुंदरी देवी, महासचिव : इंदुलेखा भगत, मीनू सिंह, नेहा कुमारी, सुषमा कुमारी, रजनी बंसल, अजंता समद, लैला परवीन, विनिता देवी, बिंदी देवी, इंदु सिंह और बेबी देवी, सचिव : रिया तिर्की, हीरा हिलारिया एक्का, शहनाज खातून, दुर्गा शर्मा, संगीता बेक व अनीता देवी.

भाजपा नेताओं की दोहरी नीति समझ चुकी है जनता : कांग्रेस

रांची.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि भाजपा के नेताओं को पहले केंद्र की भाजपा सरकार के गिरेबां में झांकना चाहिए. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि का सबसे बड़ा हिस्सा केंद्र ने ही रोक रखा है. झारखंड के लाखों विद्यार्थी महीनों से अपनी छात्रवृत्ति के इंतजार में हैं, लेकिन भाजपा के नेता छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाय इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की दोहरी नीति अब जनता समझ चुकी है. दिल्ली में वे चुप रहते हैं और झारखंड में झूठ फैलाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola