Liquor Shop Closed : झारखंड में इस माह 5 दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, अधिसूचना जारी
Jharkhand Liquor Shop: झारखंड विधानसभा चुनाव की वजह से इस माह 5 दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए ये फैसला लिया है.
रांची : झारखंड में इस माह 5 दिन शराब की दुकान बंद रहेगी. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संबंधित जिलों में ड्राई डे घोषित किया गया है. इन दिनों में शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. सभी जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए ये निर्णय लिया है. आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गयी है.
किस किस दिन बंद रहेगी शराब की दुकान
विधानसभा चुनाव के देखते हुए 15 जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेगी. रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 11 नवंबर की शाम 5 बजे से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेगी. जबकि 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक 38 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेगी. इसके अलावा मतगणना के दिन भी यानी कि 23 नवंबर को भी शराब की दुकानें बंद रहेगी.
43 सीटों के लिए प्रथम चरण में होना है मतदान
झारखंड विधानसभा के लिए 43 सीटों पर होनेवाले प्रथम चरण का चुनाव 13 नवंबर को होना है. इसके लिए चल रहा प्रचार अभियान सोमवार (11 नवंबर) की शाम को थम जायेगा. शाम 5 बजे के बाद से सभा, जुलूस या लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा. प्रत्याशियों को केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क की अनुमति होगी. वहीं, 20 नवंबर को होनेवाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जारी रहेगा. चुनाव आयोग ने प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य को लेकर संबंधित विधानसभा में मौजूद राजनीतिक व्यक्ति (जो वहां के वोटर नहीं हैं) को वहां से जाने का निर्देश दिया है.
Also Read: Jharkhand Election 2024: कांके में जनता ने पार्टी विशेष पर जताया भरोसा, इस बार मुकाबला है बेहद कड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










