Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार शेखर अपने और परिजन के अकाउंट से हुए ट्रांजेक्शन का नहीं दे पा रहे जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2024 9:01 AM
ईडी ने जांच में पाया कि सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित वर्ष 1974 की डीड संख्या 3954 के 4.83 एकड़ जमीन के कागजात में छेड़छाड़ कर इसके मूल नेचर में बदलाव किया गया है.
रांची : फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन की खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार शेखर कुशवाहा से एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में ईडी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. जांच में शेखर और उसके परिवार के सदस्यों के अकाउंट में बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन सामने आये हैं. ईडी के अधिकारी शेखर से इन्हीं ट्रांजेक्शन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं कि ये ट्रांजेक्शन कहां से हुए और पैसे क्यों और किस वजह से आये. लेकिन शेखर इन सवालों का जवाब नहीं दे पा रहा.
जमीन के कागजात में छेड़छाड़ कर नेचर में किया गया बदलाव
रविवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर शेखर से उनके अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने भी मुलाकात की थी. ईडी ने जांच में पाया कि सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित वर्ष 1974 की डीड संख्या 3954 के 4.83 एकड़ जमीन के कागजात में छेड़छाड़ कर इसके मूल नेचर में बदलाव किया गया है. ताकि इस जमीन को जेनरल कैटगरी के लोगों को बेचा जा सके. इस जमीन का नेचर बदलने की साजिश में शामिल रहने का आरोप ईडी ने शेखर कुशवाहा पर लगाया है. इस मामले में शेखर के अलावा सद्दाम हुसैन, प्रियरंजन सहाय, अफसर अली व मो इरशाद सहित अन्य को इडी ने आरोपी बनाया है.
ईडी ने शेखर को 20 जून को किया था गिरफ्तार
ज्ञात हो कि ईडी ने शेखर कुशवाहा को 12 जून को गिरफ्तार किया था. 13 जून को शेखर को पीएमएलए के विशेष कोर्ट में पेश किया था. जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा गया था. पीएमएलए कोर्ट ने ईडी के अनुरोध पर शेखर से पूछताछ के लिए तीन दिनों का रिमांड दिया था. लेकिन ईडी शेखर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से 16 जून को पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए ले गयी थी. तीन दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद फिर से इडी ने शेखर को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया था. यह अवधि भी समाप्त होने के बाद ईडी चार दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर शेखर से पूछताछ कर रही है. यह रिमांड अवधि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी.
Also Read: रांची जमीन घोटाला मामला: न्यायिक हिरासत में भेजे गए शेखर कुशवाहा, रिमांड पर फैसला कल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










