Jharkhand: सेना जमीन घोटाला मामले में बढ़ सकती है त्रिदीप मिश्रा की मुश्किलें, आज ईडी करेगी पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2023 9:41 AM
ईडी ने अपने जांच में पाया था कि दोनों ही जमीन की खरीद बिक्री फर्जी दस्तावेज के माध्यम से की गयी है. इसके लिए कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गयी थी.
जमीन घोटाले मामले में आज कोलकाता के सब रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा से ईडी की टीम पूछताछ होगी. जांच एजेंसियों ने उन्हें पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है. सेना के कब्जेवाली जमीन और चेशायर होम रोड की जमीन के मूल दस्तावेज में कोलकाता में की गयी जालसाजी को लेकर त्रिदीप मिश्रा को समन जारी किया गया है.
बता दें कि ईडी ने अपने जांच में पाया था कि दोनों ही जमीन की खरीद बिक्री फर्जी दस्तावेज के माध्यम से की गयी है. इसके लिए कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गयी थी. इसी फर्जी मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज के आधार पर दोनों जमीन की बिक्री की गयी है.
सेना के कब्जेवाली जमीन जगत बंधु टी स्टेट और चेशायर होम रोड की जमीन विष्णु अग्रवाल ने खरीदी है. जगत बंधु टी स्टेट का संबंध व्यापारी अमित अग्रवाल से है. जबकि चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिक्री मामले में प्रेम प्रकाश की संलिप्तता पायी गयी थी. विष्णु अग्रवाल द्वारा जमीन के बदले किये गये भुगतान में से पुनित भार्गव ने प्रेम प्रकाश के खाते में 1.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया था.
बता दें कल इसी मामले में रांची के सब रजिस्ट्रार वैभवमणि त्रिपाठी रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर हुए थे. जहां ईडी के अधिकारियों ने घंटो पूछताछ की. है. ईडी ने वैभवमणि से रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में रखे गये दस्तावेज के सिलसिले में पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










