नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए झारखंड के खिलाड़ियों की सूची जारी

Birsa Munda
प्रतियोगिता देहरादून में नौ से 12 मई तक आयोजित की गयी है.
रांची. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन झारखंड ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेनेवाले अपने खिलाड़ियों की सूची जारी की है. इसमें वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने 20 व 21 अप्रैल को खेलगांव में आयोजित झारखंड स्टेट जूनियर, जूनियर कैडेट व अंडर-21 एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इन खिलाड़ियों में अलीश केरकेट्टा, मुकेश बोदरा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, अंकित धान, राजा घोष, निराली गुड़िया, बालाजी होरो, विवेक कच्छप, संजय कुमार, प्रियंका कुमारी, रिया कुमारी, स्वेता कुमारी, आहना मंडल, अंशु मिश्रा, अमृत मुंडा, अमर उरांव, प्रिशा पंकज, सृष्टिपत पिंगुआ, आर्यन प्रमाणिक, दिव्यांश श्रीवास्तव, ऋषि राज सिंह, सलोमी बलमुचु, स्नेहा, अभिषेक तिरु, संदीप टोपनो, शीतल टोपनो, तवीशी वर्मा और जॉनसन खेस शामिल हैं. प्रतियोगिता देहरादून में नौ से 12 मई तक आयोजित की गयी है. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष हांसी मानस सिन्हा, सचिव हेजाज असदक, राष्ट्रीय कोच शिहान रंजीत मेहता सहित अन्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




