Jharkhand Ka Mausam: शीतलहरी से कांपेंगे इन जिलों के लोग, नये साल के पहले आ गया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Dec 2025 8:23 AM

विज्ञापन

झारखंड का मौसम (Photo: PTI)

Jharkhand Ka Mausam : झारखंड की राजधानी रांची सहित चार जिलों में आज शीतलहरी चलेगी . 12 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाओं से परेशानी बढ़ गई है. रांची का पारा 5.2 जबकि गुमला का 2.4 और कांके का 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam : उत्तर भारत में फिर से लगातार बर्फबारी हो ही है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे एक बार फिर झारखंड ठंड की चपेट में आ गया है. हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना व्यक्त की थी. मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना व्यक्त की है कि 31 दिसंबर को रांची, गुमला, लोहरदगा व खूंटी में शीतलहरी चलेगी. इससे परेशानी बढ़ सकती है. जबकि, राज्य के 12 जिलों में घना कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है.

इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज शामिल हैं. इधर, मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. वहीं, सबसे कम गुमला का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस व ग्रामीण क्षेत्र कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राज्य के कई जिलों में सुबह व शाम में कनकनी है, जबकि दिन में मौसम शुष्क रह रहा है. मौसम के उस उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. इसलिए लोगों को सचेत रहने की अपील की गयी है.

मेदिनीनगर में विजिबिलिटी 300 मीटर रही

इधर, सुबह में कोहरा छाये रहने से मेदिनीनगर में विजिबिलिटी 300 मीटर रही. जबकि, जमशेदपुर में विजिबिलिटी 600 मीटर और देवघर में 650 मीटर रही. मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 दिसंबर को उत्तरी व पश्चिमी इलाके के जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रहने की संभावना जतायी है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : नये साल में खलल! पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी बारिश, आया 4 जनवरी तक का अलर्ट

लगभग सभी जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे गिरा

मंगलवार को जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. वहीं, बोकारो का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. खूंटी का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री, लोहरदगा का 4.6 डिग्री, कोडरमा का 8.0 डिग्री, हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, सरायकेला का 7.1 डिग्री, सिमडेगा का 6.4 डिग्री, रामगढ़ का 8.0 डिग्री, चतरा का 7.0 डिग्री, गिरिडीह का 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola