ePaper

Jharkhand Ka Mausam: ठंड से ठिठुर रहा झारखंड, 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

Updated at : 02 Jan 2025 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand ka mausam 2 january 2025

2 जनवरी 2025 को झारखंड का मौसम.

Jharkhand Ka Mausam 2 January 2025: झारखंड के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. ठंडी हवाओं के सितम से लोग परेशान हैं. सुबह कोहरे के बीच सर्द हवाओं से लोग ठिठुर रहे हैं. हालांकि, दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में एक दिन में तापमान में 2 दिन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. झारखंड के गुमला जिले में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेंटीग्रेड है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड के 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया है.

गुमला का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम विभाग ने बताया है कि गुमला का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. अधिकतम तापमान सरायकेला में 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 4 जनवरी तक राजधानी रांची समेत झारखंड के अन्य कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है. इसके बाद बादल छाये रहेंगे. हालांकि, 7 जनवरी के बाद मौसम साफ हो जाएगा.

रांची का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री घटकर सामान्य से 2.5 डिग्री कम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि साल के पहले दिन झारखंड के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री की गिरावट के बाद 9 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में आज 2 डिग्री की गिरावट आई और यह 6.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

झारखंड के मौसम की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन 15 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

जिले का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची6.6 डिग्री सेंटीग्रेड21.4 डिग्री सेंटीग्रेड
डाल्टेनगंज7.0 डिग्री सेंटीग्रेड21.7 डिग्री सेंटीग्रेड
बोकारो 8.4 डिग्री सेंटीग्रेड22.1 डिग्री सेंटीग्रेड
चाईबासा 7.8 डिग्री सेंटीग्रेड25.8 डिग्री सेंटीग्रेड
देवघर 7.3 डिग्री सेंटीग्रेड20.5 डिग्री सेंटीग्रेड
धनबाद 6.4 डिग्री सेंटीग्रेड20.7 डिग्री सेंटीग्रेड
गढ़वा 7.3 डिग्री सेंटीग्रेड20.7 डिग्री सेंटीग्रेड
गुमला 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड19.8 डिग्री सेंटीग्रेड
हजारीबाग 7.7 डिग्री सेंटीग्रेड19.8 डिग्री सेंटीग्रेड
जामताड़ा 8.4 डिग्री सेंटीग्रेड20.4 डिग्री सेंटीग्रेड
खूंटी 5.5 डिग्री सेंटीग्रेड24.4 डिग्री सेंटीग्रेड
पाकुड़ 8.0 डिग्री सेंटीग्रेड23.7 डिग्री सेंटीग्रेड
रामगढ़ 9.0 डिग्री सेंटीग्रेड21.8 डिग्री सेंटीग्रेड
सिमडेगा 5.8 डिग्री सेंटीग्रेड24.8 डिग्री सेंटीग्रेड
जगन्नाथपुर 7.0 डिग्री सेंटीग्रेड25.1 डिग्री सेंटीग्रेड
स्रोत : मौसम केंद्र रांची

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

LPG Cylinder Price: देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

न्यू ईयर के जश्न में डूबा पलामू, पर्यटन स्थल हुए गुलजार, देखें PHOTOS

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola