झारखंड के इन IAS अधिकारियों को तोहफे के रूप में मिले शराब से लेकर फ्लैट तक, ऐसे हुआ खुलासा

Updated at : 21 Feb 2023 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
ramesh gholap

चतरा के उपायुक्त रमेश घोलप

परिजनों और मित्रों से आइ-फोन व कैमरा भी तोहफे के तौर पर मिले हैं. रांची के पूर्व उपायुक्त राय महिमत रे को गिफ्ट में सोने और हीरे के आभूषण, लैपटॉप और कैमरा मिला है. जामताड़ा के डीसी फैज अहमद की पत्नी को मायके से गिफ्ट में फ्लैट मिला है.

विज्ञापन

झारखंड सरकार के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के कुछ अधिकारियों को तोहफे के तौर पर शराब की बोतल से लेकर फ्लैट तक मिले हैं. भारत सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग को जनवरी 2023 में दिये गये अचल संपत्ति के विस्तृत ब्योरे में संबंधित अधिकारियों ने इसका उल्लेख किया है. मिसाल के तौर पर राजधानी के पूर्व उपायुक्त छविरंजन ने बताया कि उन्हें उनके मित्र से गिफ्ट के रूप में शराब की बोतल भी मिली है.

वहीं, परिजनों और मित्रों से आइ-फोन व कैमरा भी तोहफे के तौर पर मिले हैं. रांची के पूर्व उपायुक्त राय महिमत रे को गिफ्ट में सोने और हीरे के आभूषण, लैपटॉप और कैमरा मिला है. जामताड़ा के डीसी फैज अहमद की पत्नी को मायके से गिफ्ट में फ्लैट मिला है. 1.25 करोड़ का यह फ्लैट उनके ससुर डॉ फैयाज अहमद ने अपनी बेटी को दिया है, जो रांची में है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में पदस्थापित ए मत्थु कुमार को भी ससुराल से तोहफे मिले हैं. इनमें मदुरई के पांच भूखंड शामिल हैं, जो करोड़ों की है.

जामताड़ा के डीसी की पत्नी को मायके से 1.25 करोड़ का फ्लैट मिला

पलामू के उपायुक्त ए डोड्डे का ओयना (रांची) में 31.42 लाख रुपये का फ्लैट

गढ़वा डीसी रमेश घोलप की पत्नी के नाम से डोरंडा (रांची) में 85 लाख का फ्लैट

रांची के पूर्व डीसी राय महिमापत रे को गिफ्ट में सोने और हीरे के आभूषण मिले

किस अफसर को क्या गिफ्ट मिले

ए मुत्थु कुमार : मदुरुई में प्लॉट (20 लाख), मदुरई में प्लॉट (15 लाख), मदुई में प्लॉट (10 लाख), मदुरई में घर (60 लाख), मदुरई में जमीन (40 लाख), कन्याकुमारी में जमीन (25 लाख).

छविरंजन

वुडेन बेड, वुडेन बेड सीसीएम, ओटीजी, सैमसंग टैबलेट, वुडेन डाइनिंग टेबल, ज्वेलरी, आइफोन और वन प्लस मेक, निकोन कैमरा, लीकर.

राय महिमापत रे : 31 सोने का सिक्का

(14.4 लाख), हीरे का सोलेटेयाइर (6 लाख), डायमंड सोलेटेयाइर (दो लाख), लैपटॉप, कैमरा (3.7 लाख).

फैज अहमद : फ्लैट, चर्च रोड रांची (1.25 करोड़)

सुशांत गौरव : फ्लैट (38 लाख रुपये)

24 में मात्र आठ उपायुक्तों की राजधानी में अचल संपत्ति

झारखंड में पदस्थापित 24 उपायुक्तों में मात्र आठ के पास ही रांची में अचल संपत्ति है. 2016 बैच के अधिकारी गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव की पत्नी को 2.1 करोड़ का घर गिफ्ट के तौर पर उनके पिताजी से मिला है. ससुर से भी 38.84 लाख का फ्लैट रांची में मिला है. रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा का भी रांची में 95.80 लाख रुपये का फ्लैट है. पलामू के डीसी ए डोड्डे का ओयना (रांची)में 31.42 लाख रुपये का फ्लैट है.

गढ़वा के डीसी रमेश घोलप की पत्नी के नाम से डोरंडा में 85 लाख का फ्लैट है. जामताड़ा के डीसी फैज अहमद की कांके में भी 18 डिसमिल जमीन है. सरायकेला के डीसी अरवा राजकमल का पुंदाग में 33 लाख का फ्लैट है. बोकारो डीसी कुलदीप का नामकुम में 30 लाख रुपये की जमीन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola