ePaper

झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्ण और सीएम हेमंत सोरेन ने ‘आदित्य एल-1’ की सफल लांचिंग पर इसरो को दी बधाई

Updated at : 02 Sep 2023 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्ण और सीएम हेमंत सोरेन ने ‘आदित्य एल-1’ की सफल लांचिंग पर इसरो को दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा, ‘अभूतपूर्व! चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आज हमारे इसरो के महान वैज्ञानि कों ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 का सफल प्रक्षेपण किया है. इस अवसर पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों, उनके परिवारों और पूरे देश को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.’

विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को देश के महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. 23 घंटे 40 मिनट की उलटी गिनती जैसे ही समाप्त हुई, 44.4 मीटर लंबा ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर निर्धारित समय पर शानदार ढंग से आसमान की तरफ रवाना हुआ.

अनोखी यात्रा पर ‘आदित्य एल1’ : राज्यपाल

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद इसरो एक बार फिर ‘आदित्य एल1’ के साथ सूर्य का अध्ययन करने वाले पहले अंतरिक्ष मिशन के रूप में एक अनोखी यात्रा पर है. प्रक्षेपण पर मेरी हार्दिक बधाई. सूर्य अन्वेषण और अभूतपूर्व खोजों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसरो को और अधिक सफलता की शुभकामनाएं.’

सीएम हेमंत सोरेन बोले – पूरे देश को बहुत-बहुत बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘अभूतपूर्व! चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद आज हमारे इसरो के महान वैज्ञानिकों ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-एल1 का सफल प्रक्षेपण किया है. इस अवसर पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों, उनके परिवारों और पूरे देश को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.’

Also Read: इसरो के हर स्वदेशी मिशन के लिए जरूरी है एचईसी, बना रहा है एक और लांच पैड व क्रेन

125 दिन में पूरी होगी 15 लाख किमी लंबी यात्रा

इसरो के अनुसार, ‘आदित्य-एल1’ सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है. यह अंतरिक्ष यान 125 दिन में पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा करने के बाद लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित होगा, जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है. यह वहीं से सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का अध्ययन करेगा.

Also Read: Aditya L1 Launch: रांची के एचईसी में बने लांच पैड से इसरो की एक और उड़ान, देखें VIDEO

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola