ePaper

झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, 2023 तक के मैट्रिक-इंटर का सर्टिफिकेट डिजी लॉकर में अपलोड

Updated at : 16 Nov 2023 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, 2023 तक के मैट्रिक-इंटर का सर्टिफिकेट डिजी लॉकर में अपलोड

Jharkhand Academic Council News|जैक ने वर्ष 2023 तक के मैट्रिक व इंटर का सर्टिफिकेट डिजी लॉकर में अपलोड कर दिया है. विद्यार्थियों के मार्क्सशीट, माइग्रेशन के साथ-साथ पासिंग सर्टिफिकेट भी अपलोड किए जा चुके हैं. अब स्टूडेंट्स अपने मार्क्सशीट वहीं से डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वर्ष 2023 तक के मैट्रिक व इंटर का सर्टिफिकेट डिजी लॉकर में अपलोड कर दिया है. विद्यार्थियों के मार्क्सशीट, माइग्रेशन के साथ-साथ पासिंग सर्टिफिकेट को अपलोड कर दिया गया है. जैक ने यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया है. पहले वर्ष 2015 तक सर्टिफिकेट अपलोड किया गया. इसके बाद दूसरे चरण में वर्ष 2018, फिर 2021 तक का और अब वर्ष 2023 तक का प्रमाण पत्र अपलोड कर दिया गया है. अब जैक द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद प्रति वर्ष नियमित रूप से सर्टिफिकेट डिजी लाॅकर में अपलोड कर दिया जायेगा. विद्यार्थी अब अपना प्रमाण पत्र डिजी डॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा प्रमाण पत्र का सत्यापन भी ऑनलाइन हो सकेगा.

अब 30 तक जमा होगा इंटर का पंजीयन फॉर्म

राज्य में इंटर परीक्षा 2025 के पंजीयन व नौवीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गयी है. जैक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. बिना विलंब शुल्क के 30 नवंबर तक व विलंब शुल्क के साथ तीन से 11 दिसंबर तक आवेदन जमा होगा. आवेदन ऑनलाइन जमा लिया जा रहा है. बिना विलंब शुल्क के जमा आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी एक दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को तीन से 12 दिसंबर तक सत्यापित कर सकेंगे.

Also Read: JAC Exam Date Sheet: आ गया झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा का प्रोग्राम, इस दिन से होंगे एग्जाम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola