मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ऐसे किया स्वागत, देखें तस्वीरें
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Nov 2022 10:58 AM
‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर की सुबह झारखंड आ चुकीं हैं. वायु सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचीं.

‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर की सुबह झारखंड आ चुकीं हैं. वायु सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति सुबह 8:50 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचीं.

यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनकी अगवानी किया. और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद वो हेलिकॉप्टर से भगवान बिरसा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव के लिए उड़ान भरी.

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था की पूरी तैयारी है. सीआरपीएफ, जैप, एसटीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा जिला बल की भी तैनाती की गयी है. भगवान बिरसा मुंडा के घर पर प्रोटोकॉल के तहत जो भी लोग मौजूद हैं जिला प्रशासन ने उनकी सूची तैयार कर ली थी.

जो भी लोग आए हैं वह कार्यक्रम स्थल के बाहर लगाये गये बैरिकेडिंग के बाहर ही हैं. तो वहीं राष्ट्रपति के स्वागत के लिए आये सांस्कृतिक दल भी पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










