झारखंड में विश्वासमत पर वोटिंग से पहले दो विधायकों ने चंपाई सोरेन को समर्थन देने से किया इंकार

सरयू राय ने कहा कि झारखंड विधानसभा में विश्वासमत पर तटस्थ रुख अपनाएंगे. बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि उनका मत राज्यहित में होगा. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन को बहुमत हासिल करना है.
Champai Soren Floor Test Latest Update|हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब झारखंड में नई सरकार बनने जा रही है. चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. उनके साथ दो मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है. सोमवार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इसमें चंपाई सोरेन सरकार को विश्वासमत हासिल करना है. इससे पहले दो विधायकों ने इस सरकार को समर्थन देने से इंकार कर दिया है.
सरयू राय और अमित कुमार यादव नहीं करेंगे सरकार का समर्थन
हालांकि, इन दो विधायकों के समर्थन नहीं करने के ऐलान से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन वाली सरकार के मुखिया चंपाई सोरेन की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये दोनों विधायक निर्दलीय हैं. इनमें से एक पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक सरयू राय हैं, तो दूसरे विधायक हजारीबाग जिले के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के अमित कुमार यादव हैं.
विश्वासमत पर वोटिंग के दौरान तटस्थ रहेंगे सरयू राय
सरयू राय ने कहा है कि वह सोमवार (5 फरवरी) को झारखंड विधानसभा में होने वाले विश्वासमत पर तटस्थ रुख अपनाएंगे. वह मतदान नहीं करेंगे. वहीं, बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव ने कहा है कि उनका मत राज्यहित में होगा. वह सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे.
किसी को मेरी जरूरत नहीं : सरयू राय
उधर, सरयू राय ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने उनसे अब तक समर्थन नहीं मांगा है. न ही उनसे संपर्क किया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या किसी अन्य विपक्षी दल ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है. इसलिए उन्होंने तटस्थ रहने का मन बनाया है. सरयू राय ने कहा कि चंपाई सोरेन अभी नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं. उनके कामकाज को देखने के बाद ही उनकी सरकार के बारे में कोई आकलन कर पाएंगे. सदन में वह रचनात्मक भूमिका निभाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता या विपक्ष किसी को उनकी जरूरत नहीं है.
हेमंत सोरेन ने कुल्हाड़ी पर पांव मारना सीखा है : सरयू राय
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर चर्चा करते हुए सरयू राय ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता ने जान-बूझकर मक्खी को निगला. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने आसपास ऐसे लोगों को रखा, जो उनके लिए हानिकारक साबित हुए. निर्दलीय विधायक ने कहा कि उन्हें कई बार सचेत किया गया, लेकिन उनका कृत्य ‘पांव पर कुल्हाड़ी’ नहीं, ‘कुल्हाड़ी पर पांव’ मारने वाला रहा.
अलग लकीर खींचें चंपाई सोरेन
जमशेदपुर (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भी सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि चंपाई सोरेन अपनी अलग लकीर खींचें. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन ने विकास की लंबी लकीर खींची है. लेकिन, अब चंपाई सोरेन को अलग और लंबी लकीर खींचनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




