नयी व्यवस्था लागू होने तक अगले चार माह JSBCL ही बेचेगा खुदरा शराब, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

Updated:
विज्ञापन
नयी व्यवस्था लागू होने तक अगले चार माह JSBCL ही बेचेगा खुदरा शराब, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

जेएसबीसीएल को दैनिक पारिश्रमिक के रूप में दुकान सहायक/ विक्रेताओं की सेवा प्राप्त कर खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन के लिए प्राधिकृत करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है

विज्ञापन

झारखंड के वैसे जिले जहां प्लेसमेंट एजेंसी की चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. वहां एक मई 2023 से झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड(जेएसबीसीएल) द्वारा खुदरा दुकानों का संचालन किया जायेगा. गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी.

अधिकतम चार माह तक आपात व्यवस्था के अंतर्गत राजस्व हित में एक मई से जेएसबीसीएल को दैनिक पारिश्रमिक के रूप में दुकान सहायक/ विक्रेताओं की सेवा प्राप्त कर खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन के लिए प्राधिकृत करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है.

रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी एवं चतरा जिलों में प्लेसमेंट एजेंसियों का चयन नहीं हो सका था.

एक मई से यदि यहां शराब दुकान संचालित नहीं होती, तो प्रतिदिन पांच करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होता. सरकार का मानना है कि इससे अवैध शराब की बिक्री को बल मिलता. इसलिए जेएसबीसीएल को खुदरा दुकान संचालित करने के लिए प्राधिकृत किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola