निबटा लें सभी जरूरी काम, कल झारखंड में होगी बिजली संकट, जानें क्या है वजह

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Sep 2022 10:45 AM

विज्ञापन

राजधानी रांची के कई शहरों में कल सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली की संकट रहेगी. क्योंकि दुर्गापूजा के मद्देनजर कई उपकरणों की मरम्मत की जायेगी.

विज्ञापन

रांची: दुर्गापूजा के मद्देनजर हटिया-1 ग्रिड में कई उपकरण बदले जायेंगे, जबकि कई उपकरणों की मरम्मत की जायेगी. इसके लिए शनिवार दिन के 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मेगा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. यानी करीब छह घंटे तक शहर के आधे हिस्से में बिजली की जबर्दस्त किल्लत रहेगी.

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) से मिली जानकारी के अनुसार, मेगा पावर ब्लॉक के दौरान ग्रिड के 132/33 केवी आपूर्ति लाइन की मरम्मत की जायेगी. इसके लिए ग्रिड के 50 एमवीएक के चार में दो बड़े पावर ट्रांसफॉर्मर ‘नंबर-1’ और ‘नंबर -2’ से सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी. हालांकि, जेबीवीएनएल ने कहा कि अगर मौसम ने साथ दिया, तो आपूर्ति पर आंशिक असर पड़ेगा. किल्लत वाले कुछ इलाकों में रोटेशन के तहत बारी-बारी से कामचलाऊ बिजली उपलब्ध करायी जायेगी.

ग्रिड से सप्लाई बंद होने की वजह से राजधानी को होनेवाले आपूर्ति में 50 से 60 मेगावाट बिजली की कमी होगी. आमतौर पर 50 एमवीए के चार बड़े साइज के ट्रांसफार्मरों से 120 से 125 मेगावाट बिजली शहर के अंदर ट्रांसमिट की जाती है.

राजधानी के इन इलाकों में रहेगा बिजली संकट

इस मेगा पावर ब्लॉक का असर शहर के 33 केवी राजभवन, रातू, ब्राम्बे, टाटीसिलवे, विधानसभा और बेड़ो पावर सबस्टेशनों से जुड़े फीडरों पर पड़ेगा. इसके अलावा हरमू, कांके, धुर्वा, आरएनडी सेल, अरगोड़ा पीएसएस से भी आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

  • दिन के 11:00 बजे से पहले कर लें पानी का इंतजाम निबटा लें जरूरी काम

  • मौसम ने साथ दिया, तो संबंधित इलाकों को दी जायेगी कामचलाऊ बिजली

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola