उपभोक्ता अनुमानित बिल ऑनलाइन जमा करें

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Apr 2020 6:08 AM

विज्ञापन

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम ने बिजली के उपभोक्ताओं से बिजली बिल की अनुमानित राशि जमा करने का अनुरोध किया है. वितरण निगम के इडी केके वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उपभोक्ताओं तक बिजली बिल देने के लिए मीटर रीडर नहीं जा पा रहे हैं. ऐसे में उपभोक्ता महीने का औसत […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम ने बिजली के उपभोक्ताओं से बिजली बिल की अनुमानित राशि जमा करने का अनुरोध किया है. वितरण निगम के इडी केके वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उपभोक्ताओं तक बिजली बिल देने के लिए मीटर रीडर नहीं जा पा रहे हैं. ऐसे में उपभोक्ता महीने का औसत निकालकर एक अनुमानित बिल ऑनलाइन जमा कर दें. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली हर रोज खरीद कर देनी पड़ती है. ऐसे में उपभोक्ता भी सहयोग करें. उपभोक्ता बिल देंगे, तो उसी राशि से बिजली भी खरीदी जा सकेगी. उन्होंने कहा कि जेबीवीएनएल के साइट पर जाकर उपभोक्ता अपने अनुमानित बिल जमा कर दें. बाद में जब फाइनल बिल आयेगा, तो उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गयी राशि को समायोजित कर लिया जायेगा. इससे उनपर बाद में बिजली बिल का अधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola